विधानसभा में #CORONA BLAST, 19 स्टाफ हुए संक्रमित

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : कोरोना का कहर देश में बढ़ता ही जा रहा है। एक बड़ी खबर बिहार विधानसभा से आ रही है।  सचिवालय में कोरोना का संक्रमण पहले से और ज्यादा बढ़ गया है।  विधानसभा के 19 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के दो स्टाफ भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बढ़ती कोरोना संक्रमण के बीच विधानसभा सचिवालय में कर्मियों के पॉजिटिव पाए जाने पर विजय कुमार सिन्हा ने चिंता जताई है।

इसे भी पढ़ें : Weekend Curfew in Delhi:दिल्ली में लगेगा वीकेंड लॉकडाउन ,इन चीजों पर लगायी पाबंदी…

 विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि

विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा की अभी जो हालात है बेहद खतरनाक है और लोगों का सही तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा है। केवल सरकार के ऊपर जवाबदेही देकर हम बैठ नहीं सकते। यह ऐसा वक्त है जब सब को एक दूसरे की सहायता करनी होगी। कैसे स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर इलाज मुहैया हो सके इसके लिए गौरतलब हो कि बिहार विधानमंडल पर कोरोना लगातार अपना कहर बरपा है। पिछले दिनों बिहार विधान परिषद में कोरोना से दो कर्मचारियों की मौत हो गयी. परिषद में 18 कर्मचारी पॉजिटिव पाये गये। उधर, बिहार विधान सभा में 11 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए  गए थे।  आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद् के सहायक विजेंद्र कुमार शर्मा की मौत कोरोना से हो गई। परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।  परिषद् में अब तक 18 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए । सभापति अवधेश नारायण सिंह बिहार विधान परिषद को 18 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

इसे भी पढ़ें : इस हॉस्पिटल से भाग गई कोरोना संक्रमित महिला, अस्पताल प्रबंधन को कोई चिंता नहीं

विधानसभा में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने सिर्फ 33 फीसदी कर्मचारियों के ही कार्यालय आने का निर्देश दिया है। बिहार विधानसभा में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है. बिहार के हर जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. इसलिए सरकार हर किसी से सावधानी बरतने की अपील कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जेवर दुकानदार बेचने लगा चाय-पकौड़ी, सुनी पड़ी दुकान…

Bihar : रोहतास की गलियों में इन दिनों एक...

सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाह अफसर सस्पेंड…

Bihar : बिहार के सरकारी दफ्तरों में वर्षों से...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

पहली बार सारण पहुंचे गौतम अदाणी, 60 हजार करोड़ निवेश का ऐलान…

Bihar : बिहार के सारण के मस्तीचक गांव में...