spot_img
spot_img

शिक्षा मंत्री Jagarnath महतो के इलाज पर खर्च होंगे 80 लाख रुपए

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री Jagarnath महतो के इलाज पर 80 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इनमें से 50 लाख रुपए एडवांस देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दे दी है। राज्य के मंत्रिमंडलीय समन्वय विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया था। राज्य मंत्रिपरिषद की मंजूरी की आशा में यह भुगतान होगा। बाकी राशि का भुगतान बाद में किया जाएगा।

सरकारी खर्च से हो रहा इलाज

ज्ञात हो कि हाल ही में चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में शिक्षा मंत्री Jagarnath महतो का फेफड़ा बदला गया है। इंस्टीट्यूट की ओर से भेजे गए ब्योरे के तहत केवल फेफड़े के ट्रांसप्लांट पर 30 लाख रुपए खर्च हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : जमीन का झगड़ा : पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, काट डाला सिर

शिक्षा मंत्री के बाकी इलाज और एकमो आदि पर अतिरिक्त राशि खर्च हुई है। फेफड़े के ट्रांसप्लांट के बाद शिक्षा मंत्री की हालत में सुधार हो रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सक शिक्षा मंत्री की हालत पर निगरानी बनाए हुए हैं। शिक्षा मंत्री Jagarnath महतो का इलाज सरकारी खर्च से कराने की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की थी।

एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया था Jagarnath महतो को

शिक्षा मंत्री के कोरोना से संक्रमित होने के बाद रांची के स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में सांस संबंधी गड़बड़ी के मामले भी सामने आए। चेन्नई से विशेषज्ञों को बुलाकर भी दिखाया गया, परंतु स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया। जहां कुछ दिन एकमो पर रखने के बाद डॉक्टरों ने उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट जरूरी बताया।

सीएम देख रहे शिक्षा मंत्रालय का प्रभार

जगरनाथ महतो के प्रभार वाले विभाग का प्रभार खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देख रहे हैं, क्योंकि शिक्षा मंत्री को सामान्य रूप से कामकाज शुरू करने में अभी वक्त लग सकता है।

इसे भी पढ़ें : नीतीश कुमार ने 7वीं बार ली सीएम पद की शपथ, ये नेता भी बने मंत्री

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...