spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जमीन-जायदाद का झगड़ा : पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, काट डाला सिर

Date:

spot_img
spot_img
  • वृद्धा पत्नी तक को नहीं बख्शा, बेटे ने एफआईआर दर्ज करायी
  • चार अभियुक्तों को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

गुमला : गुमला में जमीन के टुकड़े के लिए फिर कत्लेआम। इस बार वृद्ध पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या भी ऐसी कि देह सिहर जाए। वारदात में चार अभियुक्तों ने 65 साल के वृद्ध का सिर धड़ से अलग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। उन्हें बचाने के लिए आई 60 साल की पत्नी को नहीं बख्शा और उन्हें भी मार डाला। वृद्ध दंपति के छोटे बेटे ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक दोनों परिवार के बीच जमीन विवाद पहले से ही चल रहा था।

15 नवंबर की देर रात आठ बजे गुमला के सतपारा घट्ठा गांव की इस घटना की सूचना 100 नंबर पर फोन से पुलिस को मिली। पुलिस एक्शन में आई और Gumla एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया। पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची, जहां वृद्ध दंपति शनि गोप और फुलो देवी का खून से सना शव पड़ा हुआ था। पति का सिर धड़ से अलग था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और फिर वृद्ध दंपति के बेटे से पूछताछ की और जांच की।

इसे भी पढ़ें : बताता था खुद को CBI अधिकारी, निकला बड़का फ्रॉड

पहले ही दी गई थी जान से मारने की धमकी

एफआईआर में मृत दंपति के छोटे बेटे संतोष गोप ने बताया कि उनके घर के पास की जमीन को लेकर संजय भगत उर्फ गुरु लोहरा से काफी समय से विवाद चल रहा था। पहले से ही जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी इरादे से रात को संजय भगत, पंकज भगत, संतोष भगत, संजय की पत्नी झालो देवी डंडा, लाठी, टांगी लेकर घर आए। वे सभी झगड़ा करने लगे और गाली-गलौज भी की। उनके वृद्ध पिता ने इसका विरोध किया, तो संजय भगत ने टांगी से वार कर उनके सिर को धड़ से अलग कर दिया। जब मां ने बचाने की कोशिश की तो उनको भी लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला।

घटनास्थल से भागकर बेटों ने बचाई जान

वहीं हमलावरों ने मृतकों के बड़े बेटे सिकंदर गोप और संतोष गोप पर भी हमला किया, जिससे संतोष गोप घायल हो गया। लेकिन दोनों भाइयों ने घटनास्थल से भाग कर अपनी जान बचाई। उधर, ग्रामीणों की मानें तो डायन-बिसाही के मामले को लेकर वृद्ध दंपति की जघन्य हत्या की गई है।

इसे भी पढ़ें : छठ महापर्व पर भी बैरी गाइडलाइन का ग्रहण, जानिए क्या है नियम

Gumla पुलिस ने टांगी-लाठी बरामद की

घटना की जानकारी देते हुए गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने कहा कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोमवार 16 नवंबर को जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व मृत वृद्ध दंपति का शव पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी और लाठी बरामद कर ली है।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...