spot_img
spot_img
spot_img

नीतीश कुमार ने 7वीं बार ली सीएम पद की शपथ, ये नेता भी बने मंत्री

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : Nitish Kumar ने 7वीं बार सीएम पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को बधाई दी है। कांग्रेस और आरजेडी ने शपथग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।

बिहार की नई सरकार में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री बने। कटिहार से चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए तारकिशोर प्रसाद और बेतिया से विधायक रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

इसे भी पढ़ें : SPO बता माओवादियों ने जागीर भगत को गोलियों से भूना, बेटा है DIG का ड्राइवर

इससे पहले 6 बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके हैं नीतीश

Nitish Kumar 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री चुने गए हैं। पहली बार 3 मार्च 2000 को वह मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए थे, लेकिन बहुमत साबित ना कर पाने के कारण केवल 7 दिनों में ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। 2005 में लालू यादव के पंद्रह वर्ष से चले आ रहे एकाधिकार को समाप्त कर नीतीश कुमार प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए। उन्होंने अपना यह कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया। मुख्यमंत्री के रूप में उनका तीसरा कार्यकाल 26 नवंबर, 2010 से 20 मई 2014 तक चला। जिसके बाद जीतन राम मांझी ने सत्ता संभाली।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पथराव, पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

22 फरवरी 2015 को नीतीश कुमार ने चौथी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यानी बिहार की 15वीं विधानसभा में तीन बार सीएम पद की शपथ दिलाई गई, पहले नीतीश कुमार को फिर जीतन राम मांझी को और फिर वापस नीतीश कुमार को। नीतीश कुमार का चौथा कार्यकाल 22 फरवरी से 20 नवंबर 2015 तक चला। 16वीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों के बाद नीतीश कुमार ने पांचवी बार सीएम पद की शपथ ली।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा के नेवी जवान और उसकी मां की गुजरात में सड़क दुर्घटना में मौत

Nitish Kumar के साथ इन लोगों ने ली शपथ

नीतीश कैबिनेट में जातीय संतुलन का पूरा ख्‍याल रखा गया है। दरभंगा की जाले विधानसभा सीट से जीवेश मिश्रा (ब्राह्मण), मुजफ्फरपुर की औराई सीट से विधायक रामसूरत राय (यादव), मुधबनी जिले की राजनगर सीट से विधायक रामप्रीत पासवान (SC), आरा विधानसभा सीट से विधायक अमरेंद्र प्रताप (क्षत्रिय), बेतिया से विधायक रेणु देवी (नोनिया), कटिहार विधानसभा से विधायक तारकिशोर प्रसाद (बनिया) और विधान पार्षद (MLC) से मंगल पांडे (ब्राह्मण) ने मंत्री पद की शपथ ली।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...