RANCHI : 7वीं जेपीएससी (7th JPSC ) में उम्र की सीमा में छूट देने संबंधी दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान JPSC की ओर से बताया गया कि यह परीक्षा 2021 में ली जा रही है। उम्र सीमा का निर्धारण वर्ष 2017 से किया गया है। ऐसे में कई लोगों को उम्र में राहत मिली है। इससे अधिक अब उम्र सीमा में छूट नहीं दी जा सकती। 7 वीं जेपीएससी की पीटी(Preliminary Test) परीक्षा भी हो गई है। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
13 सितंबर को हुई थी सुनवाई
बता दें कि 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में झारखंड हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली विशेष अनुमति याचिका पर भी सुनवाई हुई थी। सरकार की ओर से निर्धारित की गई उम्र सीमा को सही बताया गया था। हाई कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ चार से अधिक अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। बताया गया था कि नियमावली के अनुसार 2021 से हर साल परीक्षा ली जाएगी। 2016 के बाद जेपीएससी की परीक्षा 2021 में ली जा रही है तथा उम्र सीमा का निर्धारण 2016 से किया जा रहा है। यह सही नहीं है। उम्र सीमा में छूट मिलनी चाहिए। पहले याचिका हाई कोर्ट में खारिज हुई थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दी।
इसे भी पढ़ें :किर्गिस्तान की महिला और बेटे का दिल्ली में मर्डर, इस बिंदु पर जांच
इसे भी पढ़ें :Army Helicopter Crash, जख्मी 2 पायलटों ने तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :BREAKING : महंत नरेंद्र गिरि की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट मिला
इसे भी पढ़ें :खूब रोती थी मनवा, एसपी ने पोछा आंसू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Army जवान की फंदे पर झूलते मिली लाश
इसे भी पढ़ें :11 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
इसे भी पढ़ें :डूबने से मरी 2 बच्चियों के परिजनों को मिला पीएम आवास
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 23 श्रमिक महाराष्ट्र से इस वजह से लौटे वापस
इसे भी पढ़ें :महनार में नाबालिग हत्याकांड : मकसद में नहीं हुआ कामयाब तो मार डाला








