spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड के 7 लोगों को मिला बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए रांची के कुंदन कुमार चौधरी सम्‍मानित
  • 11 फिल्मकार ‘झारखंड फिल्म आर्ट अवॉर्ड-2021’ से सम्मानित

रांची : अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ की रजत जयंती के अवसर पर झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे 7 प्रतिभावान लोगों को ‘बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान-2021’ दिया गया। इसके साथ ही झॉलीवुड के 11 फिल्मकारों को ‘झारखंड फिल्म आर्ट अवॉर्ड’ भी मिला। नगर भवन, खूंटी में आयोजित समारोह में खेल के लिए रांची के ईपी रफायल हंस, गीत-संगीत में जमशेदपुर की सुमित्रा बनर्जी, शिक्षा में देवघर के डॉ. प्रदीप कुमार सिंहदेव, साहित्य में पलामू के हरिवंश प्रभात, पत्रकारिता में रांची के कुंदन कुमार चौधरी, संगीत सेवा में मुंबई के सिद्धार्थ रॉय बुबई और सामाजिक सेवा में विकास जायसवाल को अवॉर्ड मिले।

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी हत्‍याकांड का खुलासा करने के लिए डीजीपी ने रांची SSP को किया सम्‍मानित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सत्यनारायण मुंडा ने कहा कि संस्कृति-सभ्यता के मामले में झारखंड अत्यधिक धनी है। इसे बरकरार रखने के लिए कलाकार, लेखक, पत्रकार, कलाप्रेमी समेत बुद्धिजीवी वर्ग को एक साथ खड़े होकर इस दिशा में काम करना चाहिए। इससे पूर्व अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन कुमार घोष ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि मूल सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए इसकी स्थापना हुई थी। मौके पर डीडीसी अरुण कुमार सिंह, श्यामसुंदर कच्छप, रोशन कुमार समेत विभिन्न जिलों से आए कला, साहित्य, पत्रकारिता, समाज सेवा से जुड़े लोग उपस्थित थे। मौके पर पूरे राज्य से चयनित कलाकारों ने गीत-नृत्य की प्रस्तुति दी। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के महासचिव मार्शल बारला ने किया।

लाल विजय शाहदेव को बेस्ट डायरेक्टर और मोनिका मुंडू को स्पेशल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

कार्यक्रम में मोनिका मुंडू को स्पेशल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार लाल विजय शाहदेव को नागपुरी फ़िल्म फुलमनिया के लिए दिया गया। जयकांत श्रीकांत को बेस्ट म्यूजिक कंपोजर, मुकेश राम प्रजापति को बेस्ट मेल एक्टर, कोमल सिंह को बेस्ट फीमेल एक्टर, ज्योति साहू को बेस्ट फीमेल सिंगर, पवन रॉय को बेस्ट मेल सिंगर, सन्नी मंडल को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, संजय उपाध्याय को बेस्ट फ़िल्म एडिटर, अशोक गोप को न्यू कमर मेल एक्टर का पुरस्कार दिया गया।

इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों ठहाकों से गूंज उठा सदन, जब PM ने कहा, ‘मोदी है मौका लीजिए…’

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

चलती कार बनी आ’ग का गोला, टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हा’दसा…

Ranchi : रांची-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर उस वक्त...