Hazaribagh : झारखंड में बिहार STF ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर हजारीबाग जिले में अवैध रूप से बनाए जा रहे हथियारों की खेप को जब्त किया है। चोरी छिपे वहां चल रहे हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री का न सिर्फ खुलासा किया, बल्कि पिस्टल बनाने वालों सहित 7 इंटर स्टेट तस्करों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार,बिहार STF के पास अवैध हथियारों के बनाने और उसकी तस्करी से जुड़ी एक बड़ी इनपुट थी।
टीम लगातार इनपुट पर कर रही थी काम
टीम लगातार इस इनपुट पर काम कर रही थी। जब तस्करों के बिहार से झारखंड के लिए निकलने की बात सामने आई तो टीम पीछे लग गई। पीछा करते हुए टीम हजारीबाग के विष्णुपुर थाना के तहत विष्णुग्राम के सातमाइल चौक पहुंच गई। वहां टीम को जब हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री का पता चला तो उसकी घेराबंदी की। फिर हजारीबाग के SP से बात कर जानकारी दी गई और कार्रवाई के लिए लोकल थाना की टीम मदद मांगी। इसके बाद ही ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। जिन लोगों को इस ऑपरेशन में पकड़ा गया, उनमें से 4 तस्कर मुंगेर के हैं। जबकि, 3 तस्कर झारखंड के बोकारो के रहने वाले हैं।
इनकी हुई है अरेस्टिंग
- मोहम्मद सोनू,
- मोहम्मद इमरान
- मोहम्मद नसीम
- मोहम्मद इमरान
- मोहम्मद मुस्ताक
- मोहम्मद शमीम अख्तर
- मोहम्मद अख्तर
जब्त सामान
- पिस्टल सेट-52
- मिलिंग मशीन-02
- ड्रील मशीन-02
- लेथ मशीन-02
- बेल्डिंग मशीन-01
- मोटर-01
- जनरेटर-01
- पिस्टल बट-32
- बाइक -02 और काफी मात्रा में हथियार बनाने के पार्ट्स व दूसरे सामान।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : नहीं रहीं BSP Supremo मायावती की…
इसे भी पढ़ें :मोरहाबादी में रोकी गई झारखंड के आंदोलनकारियों की पदयात्रा, हंगामा
इसे भी पढ़ें :खड़ी बस के अंदर फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश
इसे भी पढ़ें :आतंकियों का बड़ा हमला, कमांडिंग ऑफिसर उनकी पत्नी और बेटे समेत 7 मारे गए
इसे भी पढ़ें :बाप रे… चोरों ने ये क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें :कई बेटियों का रिश्ता तोड़ गया Sahara India, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में होगी बंपर बहाली, इस प्रकार करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद












