spot_img
spot_img
spot_img

कई बेटियों का रिश्ता तोड़ गया Sahara India, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro (Parmeshwar Mandal) : पाई-पाई जोड़ कर Sahara India में यह सोचकर पैसा जमा किया कि बेटी की शादी में काम आ जायेगा। तब किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। बेटी का बढ़िया घर में रिश्ता भी तय हो गया। सहारा इंडिया में दौड़ते-दौड़ते थक गये, पर सिर्फ डेट पर डेट मिलता रहा। पैसा नहीं मिलने के कारण दो-दो बार शादी टूट गई। बढ़िया रिश्ता हाथ से छूट गया। अबकी बार 29 तारीख को शादी तय है, अगर इस बार नहीं मिला तो सहारा इंडिया के बाहर की खुद को मिटा लूंगी। आत्मदाह कर लूंगी। यह कहना है विवाहिता पिंकी देवी का।

बोकारो के चास में रहनेवाली पिंकी ने कहा कि जब बेटी छोटी थी, तब के एक एजेंट के कहने पर पॉलिसी ली। तब सोचा जब बिटिया जवान होगी तब उसकी शादी में यह पैसा काम आ जायेगा। पर पॉलिसी मैच्योर होने के बाद भी पैसा नहीं मिला। दो महीना, छह महीना से अब साल बीत गया। हर बार केवल डेट पर डेट मिलता है। पेट काट कर पैसा जमा किये थे। अपने हर शौक में आग लगा यह धन जमा किये, पर इनकी नीयत ठीक नहीं लगती। ऐसा केवल मेरे साथ नहीं, अनेकों के साथ हुआ। यहीं हाल बिहार के मधुबनी के सहारा इंडिया के अधिकारियों ने किया। वहां भी कई बिटियों का रिश्ता टूट गया। शादी नहीं हो सकी।

वहीं एजेंट बुसरत जहां का अलग रोना है। उनका कहना था कि सारे आदमियों की गालियां सुननी पड़ती है। सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। जीना हराम हो गया। घर में सास ससुर के साथ रहते हैं, लोग पैसा मांगने आ जाते हैं। खुलेआम धमकी देते हैं, इज्जत अलग से जा रही है। उनका कहना था कि वह घर की दहलीज लांघ काम करने निकली, पर अब लोगों ने जीना दुभर कर दिया। रात भर नींद नहीं आती। साल बीत गया, पर लोगों को फूटी कौड़ी तक नहीं दिया गया।

वहीं बोकारो के Sahara India के जोनल हेड सुंदर कुमार झा ने यह स्वीकार किया कि पॉलिसीधारक और एजेंटों की जायज मांग है। एक सीनियर अधिकारी को पेमेंट करने के लिये केवल 40 लाख रुपये आये थे। बाकी के नाम पर कुछ नहीं आया। हम लाचार और बेबश हैं।

वहीं बोकारो के सेक्टर चार स्थित सहारा इंडिया के रिजनल आफिस में शुक्रवार को खूब बवाल हुआ। बाद में मौके पर पुलिस को आना पड़ा। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि अगर उनका पैसा नहीं दिया गया तो वह सड़कों पर उतर आयेंगे। लोगों का इल्जाम था कि सहारा के सीनियर अधिकारी और एडवाइजर मोटी रकम निकाल खुद का पिटारा भर रहे हैं। क्या बोली भुक्तभोगी पिंकी, एजेंट बुसरत जहां और जोनल हेड सुंदर कुमार झा…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...

पुलिस लाइन के पास चेन छीनने पहुंचे बदमाश, शोर मचाते ही…

Ranchi : राजधानी रांची में बेखौफ बाइकर्स गिरोह सबसे...

खेलते-खेलते तालाब तक पहुंची मासूम, इकलौती बेटी को खोकर टूट गया परिवार…

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड की कादाजामदा...

जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...

तेल सस्ता, अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर…

Kohramlive : हवाई यात्रा करने वालों के लिये जल्द...