माली में फंसे 33 में 7 मजदूरों की हुई झारखंड वापसी, कंपनी ने किया ये वादा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद वेस्ट अफ्रीका के माली में फंसे गिरिडीह और हजारीबाग के 33 श्रमिकों में सात श्रमिक दिलीप कुमार, छेदीलाल महतो, संतोष महतो, लालमणि महतो, इन्द्रदेव ठाकुर, लोकनाथ महतो और इन्द्रदेव प्रसाद की झारखंड वापसी हो गई। श्रमिकों के दूसरे समूह की रविवार को माली से रवाना होने की संभावना है।

यह था मामला

जनवरी 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से श्रमिकों ने अपनी स्थिति से मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री को बताया गया कि वे सभी वर्ष 2021 से कल्पतरु पावर ट्रांस्‍मिशन लिमिटेड में फिटर के रूप में कार्यरत हैं। ठेकेदार ने उनका पासपोर्ट जब्त कर रखा है और वह भारत वापस आ चुका है। तीन महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया गया। उनके पास दो दिन का खाना ही बचा था। मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को श्रमिकों की सुरक्षित वापसी का आदेश दिया। इसके बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा कंपनी के कंट्री हेड एवं मैनेजर से संपर्क कर उन्हें श्रमिकों की समस्या से अवगत कराते हुए उनके खाने की उचित व्यवस्था और वेतन का भुगतान करने को कहा गया।

इस प्रकार सुनिश्चित हुई मजदूरों की वापसी

मामले की गंभीरता को देखते हुए माली स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर घटना से अवगत कराया गया। दूतावास द्वारा कंपनी, ठेकेदार एवं श्रमिकों के प्रतिनिधियों को दूतावास कार्यालय बातचीत के लिए बुलाया गया। इसके बाद तीनों पक्ष के प्रतिनिधि द्वारा दूतावास कार्यालय में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया और श्रमिकों की वापसी सुनिश्चित हुई।

इसे भी पढ़ें : Gangubai Kathiawadi Watch Trailer: कमाठीपुरा के लोगों को न्याय दिलाने आ रही हैं गंगूबाई

इसे भी पढ़ें : फ्री मिल सकता है LPG सिलेंडर, जानिये कैसे

इसे भी पढ़ें : दोस्‍तों ने होटल बुलाया था, सुबह इस हाल में मिला नजीम, पुलिस बोली…

इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए BSF में निकली बंपर वैकेंसी, 69000 से अधिक होगी सैलरी

इसे भी पढ़ें : कोल परियोजना के विस्‍थापितों ने कह दी ये बड़ी बात…(Video)

इसे भी पढ़ें : पत्नीे को ले जाने ससुराल आये युवक ने क्या कर डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें : Kiara Advani ने शिमरी गाउन में करवाया फोटोशूट, फैंस हुए बेकाबू (Video)

इसे भी पढ़ें : फैंस को प्राइवेट वीडियो बेच रही यह मॉडल, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...