Kohramlive desk : LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आसमान छू रखे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक खास ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप फ्री में रसोई गैस सिलेंडर बुक कर पाएंगे। आइए बताते हैं इस खास ऑफर का फायदा आप कैसे उठा सकते हैं।
Paytm दे रहा है शानदार ऑफर
लेटेस्ट ऑफर के साथ नए यूजर्स को पहली बुकिंग पर 30 रुपये का फ्लैट कैशबैक दिया जा रहा है। इसके लिए उन्हें Paytm ऐप पर पेमेंट करने से पहले FIRSTCYLINDER प्रोमो कोड का यूज करना होगा।
इन कंपनियों के LPG सिलेंडर कर सकते हैं बुक
ये कैशबैक ऑफर तीनों प्रमुख LPG कंपनियां- Indane, HP Gas और BharatGas के लिए उपलब्ध है। यूजर के पास सिलेंडर के लिए अगले महीने पैसे देने का भी ऑप्शन रहेगा। इसके लिए यूजर को Paytm Now Pay Later (Paytm Postpaid) के लिए इनरॉल करना होगा।
इसके अलावा पुराने Paytm यूजर्स को फ्री में सिलेंडर लेने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए उन्हें केवल कूपन कोड FREEGAS का यूज करना है। इस प्रोमो कोड को Paytm से सिलेंडर के लिए पेमेंट करते टाइम यूज करना है। हालांकि ये ऑफर सभी अकाउंट के लिए उपलब्ध नहीं है।
Paytm यूजर्स अपने गैस सिलेंडर की डिलीवरी को ट्रैक कर सकते हैं या रिफिल के लिए रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं। Paytm से गैस सिलेंडर बुक करने के लिए काफी आसान तरीका है
इसके लिए यूजर को Paytm ऐप में Book Gas Cylinder सेक्शन में जाना होगा। यहां पर आपको अपने गैस सिलेंडर प्रोवाइडर को सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर या LPG ID या कंज्यूमर नंबर देना होगा। इसके बाद मौजूदा प्रोमो कोड का यूज करके पेमेंट कर दें।
ऐसे करना होगी बुकिंग
ग्राहक को कैशबैक की सुविधा का लाभ उठाने के लिए Paytm एप में Recharge And Pay Bills सेक्शन में जाकर Book a Cylinder के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यह सेक्शन खोलते ही आपको अपनी रसोई गैस कनेक्शन से जुड़ी जानकारी यहां पर भरनी होगी। सारी जानकारी भरने के बाद जब आप पेमेंट सेक्शन की तरफ बढ़ने लगेंगे। तभी आपको नीचे एक ‘Apply Promo Code’ का ऑप्शन दिखेगा।
इसे भी पढ़ें : …और Siddharth Shukla को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे सलमान खान, देखें Video






