दोस्‍तों ने होटल बुलाया था, सुबह इस हाल में मिला नजीम, पुलिस बोली…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के एक होटल में मिली एक युवक की लाश। होटल कांटाटोली बस स्‍टैंड के पास स्थि‍त है। होटल के कमरे में लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची लोअर बाजार थाना की पुलिस ने लाश को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई। मृतक का नाम नजीम है। वह रांची के आजाद नगर कॉलोनी का रहनेवाला है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक ऑटो चलाने का काम करता था और चोरी की घटना में भी शामिल रहा है। आशंका जतायी जा रही है कि चोरी के माल बंटवारे में हुये विवाद में दोस्‍तों ने ही उसकी हत्‍या कर दी और फरार हो गये। जांच में यह बात भी सामने आई है कि नजीम को उसके दोस्‍तों ने होटल में मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दावा कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने जब होटल के रजिस्‍टर को खंगाला तो लापरवाही देखकर दंग रह गई। बताया जा रहा है कि होटल में ठहरने वालों ने ID के रूप में स्कूल का ID कार्ड दिया था, वो भी काफी पुराना है। पुलिस ने आशंका जताई है कि फर्जी आईडी पर आरोपी रूके और हत्‍या के बाद फरार हो गये।

इसे भी पढ़ें : PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…

इसे भी पढ़ें : कमर में पिस्टल खोंसे घुस गया मोटू के घर, देखिये फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : पत्नीे को ले जाने ससुराल आये युवक ने क्या कर डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें : पूर्व IPS के लेटर से मचा कोहराम, जानिये रिमांड होम की लड़कियों के बारे में क्‍या कहा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौ’त की घाटी’ में जबरदस्त भिड़ंत, एक साथ टकराई 9 गाड़ियां… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) :  हजारीबाग के चौपारण की कुख्यात दनुआ...

चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित प्रसिद्ध...

संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

Bokaro : बोकारो में पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील...