कोहराम लाइव डेस्क : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की रात करीब 12.30 बजे एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर एक इनोवा कार पर पलट गया। कार में बैठे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में हरियाणा के एक मिल मालिक का परिवार खत्म हो गया। परिवार का संबंध जींद जिले के सफीदों से था। बांकेबिहारी के दर्शन करने वृंदावन धाम गया था। वापसी में हादसे का शिकार हो गया। मिल मालिक के साले के दो बच्चे और ड्राइवर की भी मौत हुई है।
इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद
अनियंत्रित होकर पलट गया टैंकर
यह हादसा मथुरा-अलीगढ़ बॉर्डर पर स्थित थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 68 के पास हुआ। तेज रफ्तार टैंकर (नंबर HR 69-3433) नोएडा की तरफ से आ रहा था, जो अनियंत्रित होकर आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाली सड़क पर आ गया और HR 33 D 0961 नंबर की कार पर पलट गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद DM नवनीत चहल और SSP गौरव ग्रोवर भी मौके पर तत्काल पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने एक्सप्रेस वे कर्मचारियों के साथ मिलकर सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानाकरी मिलते ही मनोज के परिजन मथुरा में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…














