CHATRA : चतरा में ब्राउन शुगर तस्करों व माफिया के खिलाफ पुलिस हार्ड एक्शन मोड में दिख रही है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय राम व थाना प्रभारी मनोहर करमाली के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम ने 2.18 ग्राम ब्राउन शुगर के 7 तस्करों को दबोच लिया। ब्राउन शुगर पीने में प्रयुक्त एल्युमिनियम फाउल, सेवन के दौरान इस्तेमाल में प्रयुक्त 10 रुपये का नोट, विभिन्न कंपनियों का तीन मोबाइल व ब्राउन शुगर खरीद बिक्री में प्रयुक्त तीन हजार रुपया नगद बरामद हुए हैं।
जारी रहेगा अभियान
एसडीपीओ अविनाश कुमार ने ब्राउन शुगर तस्करों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। शहर के अंसार नगर नउवा टोली ईलाके में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन किया जा रहा है। सातों तस्करों को प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री और सेवन करते पकड़ा गया है। एसडीपीओ ने कहा है कि तस्करों के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी है। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे के जाल में फंस कर अपना भविष्य तबाह नहीं करने की अपील की है। साथ ही अभिभावकों से भी अपने बच्चों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है।
इसे भी पढ़ें : रांची में मर्डर करने वाले बदमाश का यूपी में इन*काउंटर…
इसे भी पढ़ें : राजधानी के कपड़ा व्यवसायी की बड़ी बेरहमी से खूंटी में ह*त्या….
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल












