spot_img
spot_img
spot_img

एंबुलेंस के अंदर मरीज की जगह मिला 100 पेटी शराब, तस्कर गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Amroha : यूपी के अमरोहा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक एंबुलेंस का इस्तमाल मरीज को अस्पताल लाने- पहुंचाने के लिए होता है। वहीं अमरोहा में एंबुलेंस को तस्करी के लिए इस्तमाल किया गया। जी हां, यहां एक एंबुलेंस से 100 पेटी शराब और एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। साथ ही घटना में लिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली की तरफ से आ रही एक एंबुलेंस में 100 अवैध शराब की पेटियां है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ही दिल्ली की तरफ से सायरन बजाती हुई एक एंबुलेंस पुलिस को आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो चालक नहीं रुका। ऐसे में पुलिस उस गाड़ी का पीछा कर उसे दबोच लिया। तब जाकर घटना की जानकारी हुई।

इसे भी पढ़ें : नक्‍सलियों ने CRPF जवान राकेश्‍वर सिंह को किया रिहा- पत्‍नी ने कही ये बात…

ज‍िले में पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही है, ऐसे में प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। आशंका जताई जा रही है कि इस शराब का इस्तेमाल ड‍िडौली इलाके में चुनाव में खपाने के ल‍िए होना था। लेकिन तस्कर पुलिस की नजरों से नहीं बच सके।

पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की 100 पेटियों की कीमत 4 लाख रुपये हैं। एंबुलेंस में तीन नंबर प्लेट फर्जी भी मिली हैं। जिसका इस्तेमाल अलग-अलग जिलों में बदल कर किया जा रहा था।  इसके अलावा एक तमंचा,  दो कारतूस और  दो चाकू भी बरामद किया गया है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में दो दर्जन से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...