चारा घोटाला मामले में लालू यादव को नहीं मिली जमानत, अगली सुनवाई 16 अप्रैल को

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : चारा घोटोला में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू यादव को नहीं मिली जमानत। शुक्रवार, यानि कि 9 अप्रैल 2021 को लालू यादव की सजा की अवधि आधी पूरी हो रही थी। ऐसे  उनके वकील ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। जस्टिस अपरेश सिंह की अदालत में मामले की सुनवाई हुई।

इसे भी पढ़ें : रांची में नहीं निकलेगा सरहुल जुलूस, मुख्य सरना स्‍थल पर पांच लोग कर सकेंगे पूजा-पाठ

इस दौरान CBI के अधिवक्ता ने अदालत से काउंटर एफिडेविट दायर करने के लिए 3 दिन का वक्त मांगा। अदालत ने CBI को 3 दिन का समय देते हुए एफिडेविट दायर करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 16 अप्रैल को निर्धारित की गई है।

इसे भी पढ़ें : “जो ना कभी कॉलेज गया वो अच्छा नंबर लाया है…बिहार बोर्ड पगलाया है” गाना खूब हो रहा वायरल

लालू प्रसाद यादव के वकील ने बताया कि 9 अप्रैल 2021 को चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में राजद सुप्रीमो की सजा की आधी अवधि पूरी हो रही है। इससे पहले भी 19 फरवरी 2021 को हाईकोर्ट ने लालू यादव को जमानत देने से इंकार कर दिया था। तब लालू की याचिका कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उन्‍होंने कुल सजा की आधी अवधि पूरी नहीं की है। फिलहाल गंभीर बीमारियों से ग्रसित लालू प्रसाद यादव दिल्ली के एम्स में इलाजरत है।

इसे भी पढ़ें : Horoscope 09 April 2021 : इन पांच राशिवालों को मिलेंगे सुनहरे मौके…

इसे भी पढ़ें :  IPL के टीम ट्रेनिंग सेशन से जुड़े रॉयल चैलेंजर्स के कैप्टन विराट कोहली, जानें क्‍या कहा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...