spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इस विभाग में 6755 पदों पर होगी बहाली, जानिए डिटेल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : मध्य प्रदेश में पटवारी के 6755 पदों पर शिवराज सरकार बहाली करेगी। आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी 2023 से शुरू हो जाएगी। आवेदन की अंतिम  तारीख 19 जनवरी 2023 है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पहले पटवरी के 2736 रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसे कुछ दिन पहले ही बढ़ाकर 6755 वैकेंसी कर दी गई हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन एमपी ऑनलाइन https://davv.mponline.gov.in/ पर जाकर करना है।

योग्यता, आयु सीमा और छूट

शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवारों को किसी भी ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही सीपीसीटी स्कोर कार्ड, हिंदी टाइपिंग स्किल व कंप्यूटर में दक्षता भी जरूरी है। सीपीसीटी पास न होने पर भी उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, लेकिन सेलेक्शन होता है तो प्रोबेशन पीरियड के अंतर इसे पास करना जरूरी होगा।  नहीं तो नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।

आवेदन शुल्क

आनारक्षित वर्ग- 520 रुपये

एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग (एमपी के अभ्यर्थियो के लिए)-250 रुपये।
सीधी भर्ती-बैकलॉग-आवेदन फ्री।

विशेष – कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल का शुल्क 60 रुपये होगा। इसके अतिरिक्त रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉग इन करके फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क 20 रुपये चुकाना होगा।

इसे भी पढ़ें :Tuition पढ़ाते-पढ़ाते टच करने लगा, फिर क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें :अधिकारियों को सीएम हेमंत ने दी चेतावनी, बोले- काम नहीं करने वाले अधिकारी पर होगी कार्रवाई

इसे भी पढ़ें :दरिंदे ने किये बाप के 32 टुकड़े…देखें

इसे भी पढ़ें :DA Arrear को लेकर केंद्र कर्मचारियों को बड़ा झटका, देखें क्या…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम...

CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...

BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने ग्रामीण...

रेलवे में निकली 6565 नौकरियां, नोटिफिकेशन जारी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं...