spot_img
spot_img

Garhwa में 60 लीटर अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : Garhwa में 60 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त। 150 किलो जावा महुआ और करीब 150 गांजे के पौधे को नष्ट किया गया। गढ़वा जिले में नशाखोरी के खिलाफ लगातार चलाया जा रहा है अभियान। जिले के मेराल, चिनिया और मझिआंव में की गई छापामारी।

छापामारी के लिए टीम का गठन

पहला मामला मेराल थाना का है, जहां दुल्दूलुवा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई। मेराल थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक अजित कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। छापामारी में करीब 30 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। वहीं 80 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया। एक अभियुक्त जितेंद्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इसे भी पढ़ें : आतंक का पर्याय और PLFI का मोस्ट वांटेड जिदन गुड़िया मारा गया

वहीं दूसरा मामला चिनिया थाना के सिगसिगाकला गांव का है, जहां पर मिली सूचना के आधार पर खेतों से करीब 150 गांजा के पौधों को सीओ से समन्वय स्थापित कर नष्ट किया गया। वहीं गांव में एक जगह मौके पर ही करीब 30 किग्रा जावा महुआ को नष्ट किया गया। जबकि तीसरा मामला मझिआंव के खारसोता का है। यहां से उमेश राम और कुशमी देवी के घर छापामारी की गई।

Garhwa में छापामारी जारी रहेगी

वहां से 30 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। मौके पर करीब 40 किग्रा जावा महुआ को विनिष्ट किया गया। इस मामले में मझिआंव थाना में अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी थाना अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी लगातार जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : खुल गए School, पहले दिन 40% Attendance

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...