spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खुल गए School, पहले दिन 40% Attendance

Date:

spot_img
spot_img

रांची : खुल गए School. राज्य के सरकारी स्कूलों में लौटी रौनक। 21 दिसंबर से कक्षाएं शुरू हुईं। कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए उच्च विद्यालय और प्लस टू स्कूल खुले। राजधानी रांची सहित राज्यभर में लगभग सभी सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू हुईं। इस दौरान स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के गाइडलाइन का पालन किया गया। एक बेंच पर सिर्फ एक विद्यार्थी को बिठाया गया। मास्क पहनने को लेकर विशेष ध्यान दिया गया। सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ही कक्षा में प्रवेश करने दिया गया। पहले दिन सिर्फ 40 प्रतिशत विद्यार्थी ही आए।

स्कूलों को भी किया गया सैनिटाइज

स्कूल खुलने से पूर्व पूरे स्कूल परिसर और कक्षाओं को सैनिटाइज किया गया। कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए कक्षाओं में एक बेंच में एक बच्चे को ही बैठाया गया है। पहले दिन कम छात्र ही आए। धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ेगी। स्कूलों को पहले ही थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर खरीदने के आदेश पहले से ही विभाग ने दे दिए थे।

इसे भी पढ़ें : जमीन विवाद में ठांय-ठांय, एक की मौत, एक घायल

School आए बच्चे मास्क पहने हुए थे

स्कूलों में बच्चों के आने के समय उनसे सबसे पहले स्वघोषणा पत्र लिया गया और उसके बाद उनका तापमान मापा गया। हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद उन्हें कक्षाओं में प्रवेश कराया गया। सभी बच्चे मास्क पहने हुए थे। कक्षाओं के सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए रूटीन में भी परिवर्तन किया गया है। यह रूटीन भी सभी छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर अपराधियों ने एक बच्‍चे को मारी गोली, मौत

पहले दिन देखा गया कि सभी छात्र तथा शिक्षक मास्क पहनकर आ रहे हैं। दूरी बनाते हुए एक बेंच पर एक ही छात्र को बैठाया जा रहा है। सभी छात्रों को सैनिटाइज होने के बाद ही कक्षाओं में प्रवेश कराया जा रहा है। एक पीरियड समाप्त होने के बाद हाथ धोने को कहा जा रहा है। तबीयत खराब होने पर शिक्षकों को तुरंत सूचित करने को कहा गया है। छात्रों को आपस में नोटबुक, पेन, पेंसिल, रबर, पानी के बोतल शेयर करने की इजाजत नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...