spot_img

दर्दनाक हादसा, कार पर पलटा ट्रेलर, एक की मौत, चार घायल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सिमडेगा : जिले के कोलेबिरा घाटी में एस मोड़ के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। एक मालवाहक ट्रेलर कार के उपर पलट गया, जिसमें एक व्‍यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बीरू निवासी दिनेश प्रसाद अपने बेटे, भाई की पत्नी और दो भतीजी के साथ कार से रजरप्पा अपने बीमार दामाद को देखने जा रहे थे। इसी क्रम में कोलेबिरा घाटी एस मोड़ के पास सामने से आ रहा एक केमिकल लोड ट्रेलर ट्रक कार की तरफ पलट गया। इस दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया। कार में सवार सभी लोग दब गए।

इसे भी पढ़ें :आतंक का पर्याय और PLFI का मोस्ट वांटेड जिदन गुड़िया मारा गया

घटना की सूचना मिलने के बाद बीरूवासियों के साथ-साथ कोलेबिरा थाना प्रभारी रामेश्वर भगत सदल बल घटनास्थल पहुंचे। स्‍थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को ट्रेलर के नीचे से निकाला। कार की हालत को देखकर किसी ने नहीं सोचा था कि कोई जीवित बचा होगा। मगर जाको राखे…साईयां…मार सके न कोई…। कार के अंदर से घायलावस्था में कुमुद प्रसाद, तारा देवी, दिनेश प्रसाद, काजल कुमारी और पायल कुमारी को बाहर निकाला गया। जिसमें दिनेश प्रसाद की हालत गंभीर थी। वहीं तारा देवी भी गंभीर चोटें आई थी। जबकि कुमुद, पायल और काजल घायल थे।
सभी को तत्‍काल इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया। जहां डॉक्‍टरों ने दिनेश प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें :जमीन विवाद में ठांय-ठांय, एक की मौत, एक घायल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घूस लेते ही धरा गया यह अफसर…

Simdega : घूस की रकम हाथ में आते ही...

सिमडेगा में रे’प, लोक-लाज के डर से चुप रहा परिवार, फिर क्या हुआ… जानें

Simdega : सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में एक...

ड्यूटी पर तैनात जवान के सर्विस गन से निकली गो’ली, माथे से हुई पार…

Simdega : सिमडेगा के महाबुआंग थाना परिसर में रविवार...

कार में बने गुप्त बॉक्स से मिले खतरनाक चीजें, पुलिस रह गई दंग…

Simdega : सिमडेगा के थेथाईटांगर थाना क्षेत्र में छापेमारी...

Simdega में पशु तस्करी का बड़ा खेल नाकाम…

सिमडेगा(Simdega) के कुरडेग थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुये तीन अंतरराज्यीय तस्करों