Kohramlive : ‘पुरानी पेंशन’ बहाली के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे कर्मचारी संगठनों ने केंद्र सरकार को OPS लागू करने के लिए छह सप्ताह का अल्टीमेटम दे दिया है। अगर इस अवधि में पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है, तो देशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाने की चेतावनी दी गई है। ऐसी स्थिति में रेल संचालन और रक्षा क्षेत्र के उद्योगों सहित तमाम सरकारी विभागों में कामकाज बंद हो जायेगा। बुधवार को नई दिल्ली में हुई नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन (एनजेसीए) के पदाधिकारियों की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता, एनजेसीए के संयोजक शिवगोपाल मिश्रा ने की है।
एआईडीईएफ के महासचिव सी. श्रीकुमार के हवाले से मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा चुनाव से पहले ‘पुरानी पेंशन’ लागू नहीं होती है, तो भाजपा को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कर्मियों, पेंशनरों और उनके रिश्तेदारों को मिलाकर यह संख्या दस करोड़ के पार चली जाती है। देश के दो बड़े कर्मचारी संगठन, रेलवे और रक्षा (सिविल) ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए अपनी सहमति दे दी है। स्ट्राइक बैलेट में रेलवे के 11 लाख कर्मियों में से 96 फीसदी कर्मचारी OPS लागू न करने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए तैयार हैं। वहीं, रक्षा विभाग (सिविल) के चार लाख कर्मियों में से 97 फीसदी कर्मी हड़ताल के पक्ष में हैं। 20 और 21 नवंबर को 400 डिफेंस यूनिट, 7349 रेलवे स्टेशन, मंडल व जोनल दफ्तर, 42 रेलवे वर्कशॉप और सात रेलवे प्रोडेक्शन यूनिटों पर स्ट्राइक बैलेट के तहत वोट डाले गए थे। विभिन्न केंद्रीय कर्मचारी संगठन एवं राज्यों की एसोसिएशन भी OPS के मुद्दे पर एक साथ आ गई हैं।
इसे भी पढ़ें :सीएम चंपई ने 10 खनन ब्लॉक चालू करने का दिया निर्देश, बालू घाट निलामी को लेकर क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें :किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, धारा 144 लागू… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :मॉर्निंग वॉक पर निकले SI गिरे और फिर…
इसे भी पढ़ें :दो नंबरी बख्शे नहीं जायेंगे, क्या बोले नये SDPO… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :CM बनने के बाद चंपई सोरेन पहली बार अपने गांव गये, क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें :देखते-देखते खड़े ट्रक में हो गया कांड… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड-बिहार पुलिस जुटी एक साथ, इन्हें करना है यह काम…
इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कोयले से लदी साइकिल के साथ राहुल गांधी ने फोटो की शेयर… देखें
इसे भी पढ़ें : हेमंत ने जो खाका बनाया है, उसमें तेजी से काम होगा : CM चंपाई सोरेन
इसे भी पढ़ें : किसानों से बोले गवर्नर सीपी राधाकृष्णन- ‘अन्नदाता सुखी भव’
इसे भी पढ़ें : अब कल्पना सोरेन संभालेंगी पति हेमंत का यह अकाउंट… जानें










