Ranchi : राजधानी रांची में CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों की रिहाई पर मंथन हुआ, जिसमें 6 कैदियों को रिहा करने पर सहमति बनी है। बैठक में कुल 15 कैदियों के मामलों की समीक्षा की गई। अदालत, पुलिस और जेल प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया। CM ने साफ किया कि रिहाई के बाद भी इन कैदियों पर नजर बनी रहेगी। इसके लिए उनका डेटाबेस तैयार किया जायेगा, साथ ही ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग सिस्टम भी लागू होगा, ताकि वे दोबारा किसी गलत रास्ते पर न जायें। सरकार का फोकस सिर्फ रिहाई तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाये, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में लौट सकें और एक नई शुरुआत कर सकें। बैठक में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में होने वाली डायन बिसाही जैसी घटनाओं पर रोक के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
इसे भी पढ़ें : त्योहारों से पहले सरकार सख्त, CM ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें
इसे भी पढ़ें : जैसा बोली, वैसा कर दिखाई पूनम मिश्रा, झटक लाई गोल्ड मेडल… देखें वीडियो






