कालका मेल की चपेट में आ गई 6, सब के सब…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। चुनार रेलवे स्टेशन पर गंगा स्नान के लिये आये छह श्रद्धालु कालका मेल की चपेट में आ गये, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 9:15 बजे हुआ, जब ये लोग गोमो-प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर गलत दिशा से रेलवे लाइन पार कर रहे थे। उसी समय प्लेटफॉर्म नंबर तीन से कालका मेल गुजर रही थी।

ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गये। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और शवों को लाइन से हटवाकर शिनाख्त कराई। मृतकों की पहचान सविता (28), साधना (16), शिवकुमारी (12), अप्पू देवी (20), सुशीला देवी (60) और कलावती देवी (50) के रूप में हुई है। सभी अलग-अलग गांवों की रहने वाली थीं और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के लिए निकली थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही एएसपी (ऑपरेशन) मनीष कुमार मिश्रा समेत रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।CM योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने, घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था करने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिये हैं।

इसे भी पढ़े : MLA पत्नी संग CM हेमंत सोरेन ने टेका मत्था…

इसे भी पढ़े : सब्जीवाले की किस्मत चमकी, 11 करोड़ की लगी लॉटरी…

इसे भी पढ़े : बिहार में पहले चरण का प्रचार थमा, अब ये सब नहीं…

इसे भी पढ़े : कार्तिक पूर्णिमा : जब चांदनी नहीं, आस्था बरसती है…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...

बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...

बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...

सोन–कनहर परियोजना में तेजी लाने का निर्देश, DC ने की प्रगति समीक्षा

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की महत्वाकांक्षी सोन–कनहर परियोजना को...

पकड़ा गया NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड… जानें कौन

Kohramlive : NEET पेपर लीक मामले में CBI को...