Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित वाजपेयी पथ में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।
बंद घर में हुई थी लाखों की चोरी
- यह घटना 8 मई 2026 की है, जब बंद घर को निशाना बनाकर चोरी की गई थी।
- डोरंडा थाना क्षेत्र के वाजपेयी पथ स्थित एक बंद घर में चोरी हुई थी।
- अज्ञात अपराधियों ने करीब 5 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नकद चुरा लिये थे।
- मामले में डोरंडा थाना कांड संख्या 121/26 के तहत केस दर्ज किया गया था।
- घटना के खुलासे के लिए हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
ऐसे पकड़ में आये आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
- मो. नकीब (सोनार)
- मो. सारूफ उर्फ शाहरूफ
- मो. सिम्बाज
- मो. जैद
- मो. सैफ उर्फ सैम
- मो. कैफ उर्फ चुसू
- वहीं, एक किशोर को निरुद्ध किया गया है।
पुलिस के अनुसार
- मो. नकीब और मो. सैफ उर्फ सैम के मोबाइल फोन में चोरी के जेवर खरीद-बिक्री से जुड़े चैट मिले हैं।
- चैट के जरिए चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त का खुलासा हुआ है।
लाखों के जेवर बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में जेवर बरामद किये हैं।
बरामद सोना
- कुल वजन: 21.6 ग्राम
- अनुमानित कीमत: करीब ₹3.20 लाख
- करीब ₹1.5 लाख के सोने के जेवर गलाकर बेचे जाने की जानकारी मिली है।
बरामद चांदी
- कुल वजन: 219.48 ग्राम
- अनुमानित कीमत: करीब ₹63 हजार
- करीब ₹1.5 लाख की चांदी गलाकर बेचने की बात सामने आई है।
छापेमारी में कई अधिकारी रहे शामिल
इस कार्रवाई में हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा, डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद व अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।
बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो#jharkhand #ranchipolice #crimeupdate #ranchicrime #DorandaThana #latestnews pic.twitter.com/eO4XnA84Cp
— KohramLive (@KohramLive) May 15, 2026
इसे भी पढ़ें : सोन–कनहर परियोजना में तेजी लाने का निर्देश, DC ने की प्रगति समीक्षा
इसे भी पढ़ें : पकड़ा गया NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड… जानें कौन
इसे भी पढ़ें : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 61 DSP और 2 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल, LPG, दूध से लेकर क्या-क्या हुआ महंगा… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रांची में निषेधाज्ञा लागू… जानें क्यों







