Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का प्रचार आज शाम 5 बजे थम गया। अब उम्मीदवारों के पास केवल जनसंपर्क का आखिरी मौका बचा है, वह भी बिना भीड़ जुटाये। अब न तो कोई जनसभा हो सकती है, न कोई विज्ञापन प्रकाशित होगा। राजनीतिक दल 5 और 6 नवंबर को किसी भी अखबार या डिजिटल माध्यम पर विज्ञापन नहीं दे सकेंगे। प्रत्याशियों को सिर्फ डोर-टू-डोर कैंपेन की अनुमति है। 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें कुल 1314 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिले शामिल हैं। दीपावली और छठ पर्व के बीच प्रचार की रफ्तार धीमी रही, लेकिन अंतिम दिनों में नेताओं ने सभाओं और रैलियों से माहौल गरमाया। अब प्रचार खत्म होते ही चुनावकर्मियों की गतिविधि तेज हो गई है। मतदानकर्मी ड्यूटी लेटर और सामग्री हासिल कर रहे हैं, वहीं, कल उन्हें EVM और वीवीपैट के साथ मतदान केंद्रों पर रवाना किया जायेगा। अधिकांश सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, जबकि 16 सीटों और एक सीट के कुछ बूथों पर सुरक्षा कारणों से मतदान समय घटाकर शाम 5 बजे तक किया गया है। यहां याद दिला दें कि पहले चरण का नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर को जारी हुआ था। 17 अक्टूबर तक नामांकन चले और 20 अक्टूबर (दीपावली के दिन) नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। इस दौरान 2496 नामांकन दाखिल हुये, जिनमें से 1939 वैध पाये गये और 70 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। अंततः 1314 उम्मीदवार मैदान में रह गये।
बिहार में पहले चरण का प्रचार थमा, अब ये सब नहीं…
Date:

बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…
Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...
बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें
Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...
बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो
Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...
सोन–कनहर परियोजना में तेजी लाने का निर्देश, DC ने की प्रगति समीक्षा
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की महत्वाकांक्षी सोन–कनहर परियोजना को...
पकड़ा गया NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड… जानें कौन
Kohramlive : NEET पेपर लीक मामले में CBI को...





