Kohramlive : NEET पेपर लीक मामले में CBI को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने कथित मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। जांच के अनुसार, कुलकर्णी NEET प्रश्नपत्र तैयार करने वाली कमेटी का सदस्य रह चुका था।
CBI ने कथित सरगना को किया गिरफ्तार
- जांच एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पीवी कुलकर्णी महाराष्ट्र के लातूर स्थित एक कॉलेज में रसायन विज्ञान का लेक्चरर रह चुका है।
- रिटायरमेंट के बाद वह NEET प्रश्नपत्र तैयार करने वाली कमेटी का सदस्य था।
- जांच में दावा किया गया है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में उसके हाथ प्रश्नपत्र लग गया था।
- आरोप है कि उसने पुणे की मनीषा बाघमारे के जरिये पेपर लीक कराया।
- गौरतलब है कि 3 मई को हुई NEET परीक्षा को पेपर लीक की पुष्टि के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 12 मई को CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
अब तक 8 गिरफ्तारियां
- CBI के अनुसार, मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- पीवी कुलकर्णी को मिलाकर 8 आरोपित गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
- मनीषा बाघमारे की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कुलकर्णी का नाम सामने आया।
- एजेंसी के मुताबिक, मनीषा पैसों के लेन-देन और बातचीत को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई।
घर पर चलती थी ‘स्पेशल क्लास’
- जांच में मनीषा बाघमारे की भूमिका को लेकर भी कई बातें सामने आई हैं।
- आरोप है कि वह अपने घर पर छात्रों को NEET की तैयारी कराती थी।
- कुलकर्णी से प्रश्नपत्र मिलने के बाद उसने विशेष क्लास आयोजित की।
- छात्रों को संभावित सवाल, विकल्प और सही जवाब बताये जाने का आरोप है।
- CBI को छात्रों की हाथ से लिखी नोटबुक मिली हैं।
- इनमें दर्ज कई सवाल असली NEET परीक्षा से मेल खाते पाये गये।
NTA कनेक्शन की भी जांच
- CBI अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
- एजेंसी को शक है कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाली कमेटी के अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं।
- यह भी जांच हो रही है कि रसायन विज्ञान के लेक्चरर रहे कुलकर्णी के पास जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र कैसे पहुंचा।
- NTA के किसी वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
- CBI प्रश्नपत्र निर्माण से परीक्षा केंद्र तक की डिजिटल प्रणाली की फॉरेंसिक जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 61 DSP और 2 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल, LPG, दूध से लेकर क्या-क्या हुआ महंगा… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रांची में निषेधाज्ञा लागू… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत अधिकारी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : 10 सीनियर IAS अफसरों का तबादला… देखें लिस्ट







