सब्जीवाले की किस्मत चमकी, 11 करोड़ की लगी लॉटरी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कहते हैं, किस्मत का पत्ता एक पल में उलट सकता है। जयपुर के कठपुतली गांव में रहनेवाला  सब्जीवाला अमित हर रोज सब्जी बेचकर घर चलाता था, दिवाली पर 11 करोड़ रुपये की उसे लॉटरी लग गयी। एक चाय की दुकान पर चाय पीते समय उसके दोस्त ने कहा, टिकट ले ले, कुछ लग ही सकता है। पैसे नहीं होने पर अमित ने दोस्त से उधार लेकर दो लॉटरी टिकट खरीदे। उसने दिल से कहा, “अगर लगी तो तेरी बेटियों को एक-एक करोड़ दूंगा।” और वही कहना उसकी किस्मत बन गया। दिवाली बंपर लॉटरी के नतीजे आये और 11 करोड़ रुपये का इनाम अमित के टिकट पर निकला। मोबाइल टूटने की वजह से पांच दिन तक उसे पता नहीं चला, लॉटरी एजेंसी ने विजेता के लिये पांच दिन तक खोजबीन की, नियम कहता था कि 25 दिन में दावा न करने पर राशि सरकार के पास चली जायेगी। पांचवें दिन जब खोज पहुंची कठपुतली तक, तो असली किस्मत का मालिक सामने खड़ा मिला, गमछे में सादा चेहरा, आंखों में आंसू, और मुंह पर वही सादगी जो दिल जीत ले। टिकट खरीदने वाले दोस्त मुकेश की खुशी भी नजर आने लायक थी, उसने बताकर मित्र को सरप्राइज दिया और अमित पहले मजाक समझकर टालता रहा। पर जब सब सच निकला, तो अमित की खुशियों में एक और नयी पवित्रता जुड़ गयी, उसने सबसे पहले वादा निभाने का फैसला किया, “मैंने उधार लेकर टिकट लिया था, इसलिए पहले अपने दोस्त को उसका एक करोड़ दूंगा, उसका हक है।” मुकेश भावुक हो उठा और बोला, “ऐसा दोस्त हर किसी को मिले।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...

बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...

बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...

सोन–कनहर परियोजना में तेजी लाने का निर्देश, DC ने की प्रगति समीक्षा

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की महत्वाकांक्षी सोन–कनहर परियोजना को...

पकड़ा गया NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड… जानें कौन

Kohramlive : NEET पेपर लीक मामले में CBI को...