Kohramlive : बीते कल यानी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के अखनूर में बड़ा हादसा हुआ था। यहां एक यात्री बस 150 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 57 लोग बेतरह लहूलुहान हो गये। बस में सवार 60 यात्री यूपी के हाथरस के थे। बस हाथरस से शिवखोड़ी जा रही थी। हादसे पर संज्ञान लेते हुये परिवहन विभाग ने कठुआ जिले के लखनपुर एंट्री चेक पोस्ट पर तैनात 6 अधिकारियों को सस्पेंड पर दिया है। आज यानी शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है, “लखनपुर चेक पोस्ट पर तैनात मोटर वाहन इंस्पेक्टर और एक जूनियर असिस्टेंट समेत छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें कर्तव्य में लापरवाही की जांच पूरी होने तक परिवहन आयुक्त के कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।”
सस्पेंडेड अधिकारियों में मोटर वाहन इंस्पेक्टर राजीव भसीन, जूनियर असिस्टेंट सुमित मंगोत्रा और अश्विनी कुमार, केशव सिंह, अमन कुमार और राकेश कुमार शामिल हैं। सरकार ने जांच का जिम्मा अतिरिक्त सचिव (टेक्निकल) परमवीर सिंह को दिया गया है। जांच अधिकारी को निलंबित अधिकारियों के कर्तव्य में लापरवाही पर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, थ्री लेयर सिक्योरिटी… जानें
इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :डूबने से दो मासूमों के निकल गये प्राण… जानें
इसे भी पढ़ें :ड्यूटी के दौरान दारोगा की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा
इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार पांच महिलाओं की बातें सुन ठनक गया पुलिस का माथा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने तीन को रौंदा, मचा बवाल…