spot_img

अपराध की योजना बनाते PLFI के पूर्व एरिया कमांडर समेत 5 धराये, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : रांची पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पीएलएफआई संगठन विस्‍तार और अपराध की योजना बनाते पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा समेत पांच को धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई हथियार भी जब्‍त किया है।

Read More : महिला के गर्भ में पल रहे थे 7 बच्चे, पैदा हुए 9, डॉक्टर भी हैरान

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्‍त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्‍हा मुसंगु पुडी टोला में स्थित अपने घर के पास जंगल में कुछ अपराधियों के साथ संगठन विस्‍तार, लेवी वसूली, रंगदारी और डकैती की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुआ है। ग्रामीण एसपी के मार्गदर्शन में सिल्ली डीएसपी ख्रिस्‍टोफर केरकेट्टा के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम जैसे ही देव सिंह मुंडा के घर के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। पुलिस टीम ने सभी को खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 3 देशी कट्टा, एक देशी पिस्‍टल, 4 गोली, एक खोखा, कारबाइन का खाली मैग्‍जीन एक और तीन मोबाइल जब्‍त किया है।

Read More : आप गाड़ी में बैठिए मैं Toilet से आती हूं… बोल ससुराल जा रही दुल्‍हन प्रेमी संग फरार  

गिरफ्तार अपराधियों में देव सिंह मुंडा, गोल्डन यादव उर्फ गौतम यादव, सूरज महतो, शहजाद अंसारी उर्फ सोनू और असलम खान शामिल है। पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा के खिलाफ अनगड़ा और सिकिदिरी थाना में आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्‍ट, डकैती के लिए इकट्ठा होने समेत कई धाराओं में 8 मामले दर्ज हैं। अपराधी गोल्डन यादव उर्फ गौतम यादव के खिलाफ मैक्लुस्कीगंज, चान्‍हो और खलारी थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्‍ट समेत कई धाराओं में 7 मामले दर्ज हैं। अपराधी सूरज महतो के खिलाफ ओरमांझी थाना में हत्या का प्रयास, उत्पाद अधिनियम के तहत करीब 3 मामले दर्ज हैं। साथ ही अपराधी शहजाद अंसारी उर्फ सोनू के खिलाफ खलारी थाना में आर्म्स एक्ट, डकैती के लिए इकट्ठा होने समेत कई धाराओं में 2 मामले दर्ज हैं। उक्‍त जानकारी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने दी। सभी के खिलाफ अनगड़ा थाना में डकैती के लिए इकट्ठा होने, सीएलए एक्‍ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Read More : #Gumla : बाप ने पहले बेटे को काट डाला, फिर कर लिया ये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...