spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आप गाड़ी में बैठिए मैं Toilet से आती हूं… बोल ससुराल जा रही दुल्‍हन प्रेमी संग फरार  

Date:

spot_img
spot_img

मामला सामने आने के बाद फरार दुल्हन को तलाश रही पुलिस

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में एक ऐसी घटना हुई है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है।  मायके से विदा होकर ससुराल जा रही एक दुल्हन बीच रास्ते में ही प्रेमी के साथ फरार हो गई।  पति गाड़ी में ही बैठकर इंतजार करता रह गया लेकिन दुल्हन लौट कर नहीं आई । मामला सामने आने के बाद औरंगाबाद पुलिस फरार दुल्हन की तलाश में जुट गई है। घटना औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना की है।

15 दिन पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले ही मदनपुर थाना के सिंदुआरा गांव में महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल गई थी। ससुराल में एक सप्ताह रहने के बाद वह वापस अपने मायके आ गई। उसके साथ पति भी ससुराल गया. वहां उसकी ठीक-ठाक खातिरदारी भी हुई। दो-चार दिन मायके में रहने के बाद महिला का गौना कराया गया।उसका पति गौना कराकर जब उसे ससुराल ले जा रहा था, तब वह महिला बीच रास्ते में शिवगंज पेट्रोल पंप के पास शौच के बहाने गाड़ी रोकने के लिए बोली। पत्नी की बात सुनकर पति ने ड्राइवर से बोलकर गाड़ी को रुकवाया। महिला शौच की बात बोलकर गाड़ी से नीचे उतर गई. लेकिन वह वापस नहीं आई। महिला अचानक से गायब हो गई। काफी देर बाद जब पति को शक हुआ तो वह भी गाड़ी से नीचे उतरा और पत्नी की खोजबीन में जुट गया। उसकी पत्नी आसपास कहीं भी नहीं मिली।उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी गैर के साथ फरार हो गई। पीड़ित दूल्हे ने संबंधित थाने में शिकायत डार्क कराई है।शिकायत में उसने लिखा है कि 21 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से बालूगंज (डुमरी) की रहने वाली लड़की से शादी हुई थी। लिखित आवेदन में कहा गया है कि दुल्हन किसी दूसरे व्‍यक्ति के साथ भाग गई है।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

बहरहाल ये मामला सामने आने के बाद औरंगाबाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर दूसरी ओर इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। किसी का कहना है कि युवती का पहले से प्रेम संबंध चल रहा था। इस कारण ही वह फरार हुुुई है। लड़की जिसकेे साथ फरार हुई उसके साथ पहले से उसकी बातचीत हुई होगी। इस कारण जिस टेंपो से वह आ रही थी, उसके पीछे-पीछे दूसरा टेंपो भी आ रहा था।

इसे भी पढ़ें :आक्रोशित भीड़ ने पुलिस चौकी और गाड़ियां फूंकी, मतगणना में हेरफेर का आरोप

इसे भी पढ़ें : लेनदेन के विवाद में युवक को उतारा मौत के घाट, एक गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें :

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

‘फर्जी IAS’ का खुला राज, करोड़ों बटोरे…

Bihar : कभी खुद को IAS अधिकारी बताकर रौब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

‘फर्जी IAS’ का खुला राज, करोड़ों बटोरे…

Bihar : कभी खुद को IAS अधिकारी बताकर रौब...