कल्याण गुरुकुल के युवाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र, रोज़गार के लिए रवाना
RANCHI : 2014 में तत्कालीन और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू किए गए कल्याण गुरुकुल, खूंटी के 40 छात्रों को ट्रेनिंग के बाद सुरोज बिल्डकॉन में नौकरी मिल गई है। इसमें आईआईएफएल वेल्थ ने भी खास भूमिका निभाई है। कल्याण गुरुकुल, खूंटी में एक विशेष समारोह में सभी छात्रों को नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईआईएफएल वेल्थ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यतिन साहा ने छात्रों से बात करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कल्याण गुरुकुल के छात्रों ने कार्यक्रम में विशेष रुचि दिखाते हुए यतिन साहा से स्वास्थ्य और धन संचय से जुड़े सवाल पूछे।
सीएम हेमंत सोरेन के प्रति जताया आभार
गुरुकुल के युवाओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड सरकार एवं आईआईएफ़एल वेल्थ को धन्यवाद देते हुए कल्याण गुरुकुल के प्रति आभार प्रकट किया। गुमला के रहने वाले सहदेव मांझी को सरकार के रोज़गार केंद्र से कल्याण गुरुकुल के संबंध में जानकारी मिली। प्रशिक्षण के बाद सहदेव का जीवन ही बदल गया। सहदेव बताते हैं कि उनके पिता मज़दूरी करते हैं और उन्हें भी मजबूरी की वजह से मज़दूरी करनी पड़ती है। अब वह अच्छी आय पर काम करने जा रहे हैं और परिवार को खुश रखेंगे।
अब तक 15,000 से ज्यादा युवाओं को मिल चुका है रोजगार
प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल खूंटी और जमशेदपुर के 238 छात्रों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इनमें अनुसूचित जनजाति के 174 अनुसूचित जाति के 7, ओबीसी के 51 और अल्पसंख्यक वर्ग के 6 छात्र शामिल हैं। इन सभी छात्रों का प्लेसमेंट शापूरजी पालन जी, आटोमोटिव एक्सल और विलास जावेडकर जैसी नामी कंपनियों में हुआ है। इन सभी छात्रों ने कल्याण गुरुकुल में निर्माण और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। गौरतलब है कि कल्याण गुरुकुल में छात्रों को फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, प्लंबर और अपैरल जैसे ट्रेड में प्रशिक्षण देने के साथ प्लेसमेंट की भी व्यवस्था की जाती है। फिलहाल प्रज्ञा फाउंडेशन की ओर से राज्य में 9 कौशल विकास कॉलेज और 28 कल्याण गुरुकुल ट्रेनिंग सेंटर चलाए जा रहा है। यहां से अब तक 15,000 से ज्यादा युवाओं को देश-विदेश में रोजगार से जोड़ा गया है।
इसे भी पढ़ें : काम पर जा रहे थे पति-पत्नी, रास्त में ही…
इसे भी पढ़ें : दुल्हे की इस हरकत से दुल्हन ने तोड़ दी शादी… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े कारोबारी राधेश्याम थापर से लूट लिये 9.50 लाख
इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)
इसे भी पढ़ें : अंतिम सफर पर CDS BIPIN RAWAT : ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ विदाई…देखें
इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी हमला, दो जवान शहीद
इसे भी पढ़ें : घर बैठे इस ऐप से निकालिए पीएफ का पैसा, ऐसे करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : डॉ.अनिल कुमार महतो बने JAC के नए अध्यक्ष, विनोद सिंह को उपाध्यक्ष का जिम्मा
इसे भी पढ़ें :आखिर क्यों जिलाधिकारी ने बतख और मुर्गियों को मारने का दिया आदेश
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों








