रांची : रांची की पोक्सो कम चिल्ड्रेन कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने नाबालिग से गैंगरेप मामले में 4 नाबालिग आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह नाबालिग को सुनाई जाने वाली अधिकतम सजा है।
इसे भी पढ़ें : होटवार जेल से गेंदा सिंह ने मांगी 20 लाख की रंगदारी, जानें किससे और कैसे
वहीं इस गैंगरेप मामले में दो नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की कोर्ट ने पहले ही रिहा कर दिया था। दोनों की उम्र 16 साल से भी कम थी। दोनों के परिजनों से 10-10 हजार का बॉन्ड भरा कर और भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराने की बात कह कर छोड़ा गया था।
इसे भी पढ़ें : नक्सलियों के मंसूबे पर फिरा पानी, सीरीज में लगाए 7 शक्तिशाली लैंडमाइंस बरामद
क्या है पूरा मामला
30 अप्रैल 2018 को शौच करने गई चान्हो की नाबालिग को खेत में ले जाकर 6 लड़कों ने गैंगरेप किया था। जिसके बार आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में फंदे पर झूलती मिली शिक्षिका की लाश, अगले महीने होने वाली थी शादी










