चतरा : नक्सलियों की बढ़ी साजिश नाकाम। पुलिस पार्टी को उड़ाने की योजना थी, मगर उससे पहले ही सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। सीरीज में लगाए गए 5-5 केजी के सात शक्तिशाली लैंडमाइंस को सुरक्षाबलों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है।
इसे भी पढ़ें : भीषण अगलगी में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत
लावालौंग थाना क्षेत्र के हाहे स्कूल के समीप लैंडमाइन्स को लगाया गया था। अभियान पर निकली पुलिस और सीआरपीएफ 190 बटालियन की संयुक्त टीम ने लैंडमाइंस को बरामद किया। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाकर बम को डिफ्यूज किया।
इसे भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर 4 साल तक करता रहा यौन शोषण, जानें भेद खुला तो क्या हुआ








