Chaibasa : चाईबासा पुलिस ने सोनुवा थाना क्षेत्र से 4 भाकपा माओवादी को गिरफ्तार किया है। जिसमें 2 पुरुष और 2 महिला शामिल है। पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सुरेश मुंडा दस्ते का दस्ता दमन विरोधी सप्ताह को लेकर सोनवा के झींगामिर्चा के आसपास पोस्टरबाजी के लिए सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर चक्रधरपुर एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा के नेतृत्व में चाईबासा पुलिस सोनुवा थाना, सीआरपीएफ की संयुक्त छापामारी टीम गठित की। छापेमारी टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर चारों नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में सूर्या उर्फ सिंगराई सोय, विजय उर्फ दूंगा सोय, गुरुवारी उर्फ बसंती और पुंडी सुंडी शामिल है। गिरफ्तार माओवादियों के पास 120 चक्र जिंदा गोली, 1 इंसास रायफल का मैगजीन और प्रतिबंधित माओवादी संगठन का पर्चा पोस्टर बैनर आदि पुलिस ने जब्त किया है। नक्सली सूर्या और विजय पर सोनुआ, बन्दगांव, कराइकेला, चक्रधरपुर, गोइलकेरा आदि विभिन्न थानों में पुलिस से मुठभेड़, पोस्टरबाजी करने, लेवी वसूलने, हत्या आदि के दर्जनों मामले दर्ज हैं।
Read More : हुकुमत की चाह में मचाया था कोहराम, सुनें क्या बोले सिटी एसपी…(Video)
Read More : उमर 21, गुनाह 22… देखें वीडियो






