Ranchi : रांची DTO प्रवीण कुमार प्रकाश आज खुद सड़कों पर उतर आये। रिंग रोड, दलादली और कांके के इलाकों में गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। DTO के साथ उनकी पूरी टीम थी। आती-जाती कुल 154 गाड़ियों को रुकवाया। सभी गाड़ियों के कागजातों को टटोला। इनमें टैक्स फेल, ओवरलोड, बिना प्रदूषण प्रमाण, बिना परमिट एवं वाहन संबंधी अन्य वैद्य कागजात की जांच की। बिना हेल्मेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वालों की भी चेकिंग की गई। 154 में से 32 गाड़ियों के कागजातों में गड़बड़ी मिली। उन 32 गाड़ियों से कुल 2 लाख 55 हजार रुपए का हर्जाना वसूला गया। वहीं, एक गाड़ी को जब्त कर पंडरा टीओपी में रखा गया है।
DTO प्रवीण कुमार प्रकाश नियमों को लेकर काफी सख्त माने जाते हैं। अक्सर खुद चेकिंग के लिए निकल पड़ते हैं। फिर गाड़ी चाहे किसी की भी हो, कागजात में गड़बड़ी मिलने पर नहीं बख्शते। जुर्माना तो वसूलते ही हैं। इस वित्तीय वर्ष यानी 2022-23 में 33567 लाख रुपए की राजस्व सरकार के खाते में डाला है। बीते साल यह रकम 27500 लाख रुपये थी। साल का टारगेट और जुर्माना वसूली दोनों एक थे। इस साल जिला परिवहन विभाग के टारगेट को बढ़ा दिया गया था। इसे 27500 लाख रुपये से बढ़ाकर 30163.23 लाख रुपये कर दिया गया था। DTO प्रवीण कुमार प्रकाश के नेतृत्व में लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिन गाड़ियों के कागजातों में गड़बड़ी पायी गई, उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला गया। इस साल कुल 33567 लाख रुपए की जुर्माना वसूली की गई। यानी 111.28% रेवेन्यू कलेक्शन किया गया। यह निर्धारित टारगेट से ज्यादा है।
इसे भी पढ़ें : रांची के बड़े कारोबारी की जमशेदपुर के होटल में बिगड़ी हालत, मोहल्ले में मातम…
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत की रहमत बरसी, संवरने लगा होनहार अंकित का भविष्य
इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर होगा G-20 शिखर सम्मेलन, जानें कब…
इसे भी पढ़ें : अस्पताल से भागा लिट्टी वाला, फिर जो हुआ… देखें






