Bokaro (Parmeshwar Mandal) : करीब 37 साल पहले जवानी में बीवी गुम हो गई थी। और बुढ़ापे में जब मिली तो पति की बांछे खिल गई। खुशी का इजहार करने के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं था। एक टक पत्नी को घंटों निहारते रह गये। लाड़, दुलार प्यार लुटाया भी और गुस्सा भी जताया कि कहां छोड़कर चली गई थी। तुझे कहां-कहां नहीं ढूढा। पर तुम किस कोने में जाकर छुप बैठी थी कि मिली ही नहीं। सालों पहले बिछड़े पति-पत्नी को एक साथ देख गांववाले भी बहुत खुश हुये। हर कोई अपने-अपने तरीके से सिर्फ यही जानने में लगे हुये थे कि कहा रही 37 साल गानु देवी। क्या कभी घर-द्वार नाते-रिश्तेदार का ख्याल नहीं आया। वह सबको सिर्फ यही बताती रही कि वह अपने घर का पता ही भूल गई थी। खोयी पत्नी को पाकर खुश पति उमेश बाउरी ने कहा कि भला हो पिंड्राजोर के बड़ा बाबू प्रभाकर मुंडा का जिसने मुझे बिछड़ी पत्नी से मिला दिया। जबतक जिंदा रहूंगा, उन्हें नहीं भूल पाऊंगा। बोकारो के पिंड्राजोर थाना क्षेत्र के चौरा बस्ती में रहने वाले बाउरी ने कहा कि आज से 37 साल पहले उनकी पत्नी की कुछ दिमागी हालत बिगड़ गई थी। वह घर से निकली तो फिर लौटी ही नहीं। हर संभावित ठिकाने, नाते-रिश्तेदार हर जगह उसे ढूंढ़ा, पर उसका कुछ पता नहीं चला। फूटी कौड़ी खर्च नहीं हुआ, बड़ा बाबू की मेहरबानी से मेरी पत्नी सही-सलामत मुझे मिल गई। वहीं थानेदार प्रभाकर मुंडा ने कहा कि कोलकाता से एम रेडियो क्लब के अमरीश नाथ विश्वास ने उन्हें गानु देवी के बारे में बताया। उसका फोटो और पता भेजा था। कड़ी मशक्कत के बाद उसके घर का पता चल गया। उसके घरवालों के साथ पुलिस कोलकाता गई और 37 साल पहले बिछड़े पति-पत्नी को मिला दिया। यह काम कर मन को बहुत सुकून मिला।
Read More : श्मशान जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर
Read More : पाकिस्तान के इन दो दिग्गजों का अश्विन ने तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास
Read More : तीसरे दिन भारतीय स्पिनर्स की गुगली पर नाचे कीवी, ऐसे गिरा विकेट
Read More : 4 दिन बाद मौत के मुंह से बाहर निकली 4 जिंदगियां, करने लगे…
Read More : श्मशान जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर
Read More : पाकिस्तान के इन दो दिग्गजों का अश्विन ने तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास
Read More : तीसरे दिन भारतीय स्पिनर्स की गुगली पर नाचे कीवी, ऐसे गिरा विकेट








