spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

शराबबंदी वाले राज्‍य में 3 दिन में शराब पीकर 35 मरे, अधिकारी कह रहे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : बिहार में जहरीली शराब पीने से पिछले 3 दिन में 35 लोगों की मौत ने सरकार को हिलाकर रख दिया है। प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है। लोग शराबबंदी पर सवाल उठा रहे हैं। पिछले 15 दिनों में राज्‍य में 40 से ज्‍यादा लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई। हालांकि जहरीली शराब से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मरने वालों में 18 गोपालगंज के रहने वाले थे। यहां 7 लोगों की हालत गंभीर है। इनमें 3 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। पश्चिम चंपारण में 17 मौतें हुई है। यहां 4 लोगों की हालत गंभीर है। तीन का इलाज GMCH में चल रहा है। मौतों के बाद पुलिस-प्रशासन रेस हुई। सिर्फ गोपालगंज में 50 से ज्‍यादा जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि 11 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में जो उभरकर सामने आया है, उससे पता चलता है कि स्प्रिट से शराब बनाने का प्रयास किया गया।  FSL रिपोर्ट आने के बाद हम पुख्ता बता सकते हैं। लोगों के बयान के आधार पर हुई मौतों को जहरीली शराब से नहीं माना जा सकता है। रिपोर्ट आने के बाद इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की जायेगी।

वहीं,  गोपालगंज के SP आनंद कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों से जिले में शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। 50 से ज्यादा जगहों पर की गई छापेमारी में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 270 लीटर देशी शराब भी जब्‍त की गई है। 6 वाहनों को सीज किया गया है।

इसे भी पढ़ें : जुआ खेलते-खेलते खेलने लगे खूनी खेल, 2 मरे, 3 गंभीर

इसे भी पढ़ें : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो की चाईबासा में मौत, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्‍लाने लगती है लड़कियां, देखें क्‍यों…(VIDEO)

इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...