spot_img

एक किलो गैस में 32 किमी. चलती है यह सीएनजी कार, जानें और की खासियत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रहीं कीमतों के कारण सीएनजी कारों के प्रति लोगों का झुकाव तेजी से बढ़ रहा है। ऐसी भी सीएनजी कारें हैं, जो बाइक से भी कम खर्च में संचालित हो सकती हैं। मारुति की WagonR इंडिया की सर्वाधिक माइलेज देने वाली सीएनजी कारों में एक है। 7 लाख रुपये से भी कम कीमत की श्रेणी वाली यह कार कंपनी के दावे के अनुसार, एक किलोग्राम गैस में 32 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सकती है। अब और सीएनजी कारों की खासियत देखें।

ऑरा सेडान का माइलेज एक किलो सीएनजी में 28 किमी

हुंडई मोटर्स की ऑरा सेडान श्रेणी में बेस्ट सीएनजी कार मानी जाती है। 1.2 लीटर का bi-fuel इंजन है। यह इंजन पेट्रोल और CNG दोनों पर काम करता है। इसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह एक किलो सीएनजी में 28 किलोमीटर का माइलेज देती है। देश के मिडिल क्लास की हमेशा पहली पसंद रही मारुति की Alto अब कंपनी से ही फैक्ट्री फिटेड CNG मॉडल में आती है। कंपनी का दावा है कि एक किलोग्राम CNG में 31 किलोमीटर से अधिक जा सकती है।

पेट्रोल के मुकाबले बेहतर माइलेज

पेट्रोल पर चलने वाली मोटरसाइकिलें और स्कूटर शहरों में औसतन 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देते हैं। पेट्रोल पर चलने वाली हैचबैक या कम कीमत वाली कारों का माइलेज औसतन 15 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर होता है। CNG कार का माइलेज पेट्रोल के मुकाबले थोड़ा बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें :इंडिया में इसी माह लांच हो है सकती ऑडी S5 कार, जानें खासियत

इसे भी पढ़ें :बजाज ऑटो ने लांच किया Platina 110 ABS, जानें फीचर और कीमत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...