कोहराम लाइव डेस्क : एक सप्ताह से अचानक गर्मी बढ़ गई है। लोगों को आने-जाने में परेशानी होने लगी है। पैदल चलने पर गर्मी के साथ थकान महसूस होना स्वाभाविक है। ऐसे में इंस्टैंट एनर्जी की जरूरत के साथ दिमाग को ठंडक पहंचाने वाले फल की जरूरत बढ़ जाती है। गर्मी में ईख के जूस और कच्चे नारियल का पानी बहुत फायदेमंद होता है। इस नजरिये से देखें तो तरबूज का क्या कहना। यह जितनी आसानी से कम कीमत पर उपलब्ध होता है, उससे भी अधिक शरीर के लिए लाभदायक है। यह गर्मी में माइंड को कूल-कूल तो रखता ही है, थकावट दूर करने के लिए एनर्जी भी देता है।
Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक
एंटीऑक्सीडेंट और कई विटामिन से भरपूर
तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन बी, सी और डी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी गर्मियों में सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे में तरबूज का सेवन करने से दिमाग के साथ पूरे शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों यानी टीश्यूज को शीतलता के साथ एनर्जी भी मिलती रहती है।
बढ़ाता है इम्युनिटी पावर
शरीर को फिट रखने और सेहत को संतुलित बनाए रखने के लिए इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाए रखना अनिवार्य है। उच्च इम्युनिटी पावर के बिना रोगों से भी नहीं लड़ा जा सकता है। तरबूज में विटामिन और मिनरल शरीर के इम्युनिटी पावर को मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली
शरीर में पानी की मात्रा को रखता है संतुलित
जैव प्रक्रियाओं को ठीक से चलने के लिए गर्म मौसम में शरीर को पानी की आवश्यकता अधिक होती है। शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर आप बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। तरबूज शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
दूर करता है एसिडिटी की समस्या
एसिडिटी एक आम समस्या है। इससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। तरबूज का सेवन करने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या से मुक्ति मिलती है। तरबूज पेट को साफ रखता है।
Read More :फांसी के फंदे पर झूल गया युवक, रस्सी टूटी और फिर…
इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…
इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…






