spot_img

एक साथ जलकर राख हो गई 300 बाइक… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : डाल्टनगंज में एक बाइक शोरूम अचानक धधक उठा। शोरूम और गोदाम में खड़ी 300 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। यह शोरूम जिला मुख्यालय के दो नंबर टाउन इलाके में है। घटना बीती रात लगभग ग्यारह बजे की है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग जमा हो गये। आग बुझाने की कोशिश करने लगे। पूरा इलाका धुआं-धुंआ हो गया। आग के विकराल रूप को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

शोरूम के ठीक पीछे शोरूम के ओनर सतीश साहू का घर है। वहीं, तीन मंजिला इमारत के तीसरे तल्ले में बाइक का गोदाम और सर्विस सेंटर भी है, जो पूरी तरह तहस-नहस हो गया। इस अगलगी में ओनर सतीश साहू की मां की मौत हो गई। सतीश ने बताया कि आग की वजह से पूरे घर में धुआं भर गया। मां का दम घुटने लगा। वह बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें लेकर डाल्टनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया। नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। पर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

इधर, भयावह आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को लगाया गया। काफी देर मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक 300 से अधिक गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थीं। इन गाड़ियों में नयी बाइक के अलावा सर्विस के लिए आई बाइकें भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : महारानी एलिजाबेथ II को दिया गया गन सैल्यूट

इसे भी पढ़ें :आजाद मार्केट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी

इसे भी पढ़ें :भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान… जानें कब

इसे भी पढ़ें :दुमका के बहुचर्चित अंकिता मर्डर केस की चार्जशीट तैयार…

इसे भी पढ़ें :बीवी का पता नहीं बताया तो चला दी गोली… देखें

इसे भी पढ़ें :ब्रांडेड Earphone सिर्फ 11 रुपये में, देखें कहां और कब 

इसे भी पढ़ें :दूल्हे ने मांग भरने से पहले किया चौंकाने वाला काम…देखें(Video)

इसे भी पढ़ें :BPSC 67th Exam का बदला डेट, अब इस दिन होगी परीक्षा

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।