spot_img
spot_img
spot_img

BPSC 67th Exam का बदला डेट, अब इस दिन होगी परीक्षा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दिल्ली में बिहार भवन के बाहर गुरुवार को बीपीएससी (BPSC) और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कुछ अभ्यर्थियों ने 67वीं पीटी परीक्षा की तिथि में बदलाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन सौंपने के बाद आयोग ने परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। छात्रों ने सीएम नीतीश को बताया था कि 21 सितंबर को बीपीएससी परीक्षा होने जा रही है। उसी दौरान यूपीएससी मेन्स का भी एग्जाम है। बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि में फिर बदलाव किया गया है। अब यह 30 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। एग्जाम एक शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच होगा।  बीपीएससी 67वीं के 802 पदों के लिए छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

 20 सितंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे 

बीपीएससी ने परीक्षा तिथि में बदलाव का नोटिस जारी कर कहा है कि 67वीं पीटी के एडमिट कार्ड अब 14 सितंबर की बजाय 20 सितंबर से उपलब्ध होंगे। एग्जाम ऑब्जेक्टिव मोड में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा। परीक्षार्थियों को 11 बजे तक ही एग्जाम सेंटर में एंट्री दी जाएगी।

21 सितंबर से पहले यह परीक्षा 20 और 22 सितंबर, 2022 को दो शिफ्टों में होने वाली थी लेकिन परीक्षार्थियों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद बिहार सरकार ने पीटी एग्जाम पहले की तरह एक दिन एक शिफ्ट में कराने का फैसला किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया था।

सुरक्षा के लिए किए जाएंगे ये बड़े बदलाव 

  • पीटी व मेन्स दोनों की मूल्यांकित कॉपियों को वेबसाइट पर डालेगा
  •  पीटी के बाद छात्रों को ऑप्शनल पेपर में बदलाव का मिलेगा मौका
  • सभी केंद्रों के प्रश्नपत्रों में यूनिक आईडी होगा, जीपीएस लगे खास बॉक्स में भेजा जाएगा प्रश्नपत्र
  • छात्रों के समक्ष ही खोला जाएगा प्रश्नपत्र व सील भी किया जाएगा
  •  परीक्षा से एक घंटा पहले छात्रों को परीक्षा कक्ष में बैठ जाना होगा
  •  प्रश्न पत्रों को सील परीक्षा हॉल में खोला जाएगा। सभी परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाए जाएंगे ताकि मोबाइल काम न करे।
  •  छात्रों के सामने ही ओएमआर को सील किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : WhatsApp पर खतरे की घंटी हैं, ये पांच मेसेज

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...

“नशे को कहें ना” छात्रों को दिलाई गई शपथ…

Ranchi : युवाओं को नशे के जाल से बचाने और...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने...