Patna : पटना के दानापुर कैंट में कल होने वाली सेना की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुये यह फैसला लिया गया है। ASP भानु प्रताप सिंह के मुताबिक ‘अब 28 नवंबर से जिले के आधार पर भर्ती की जायेगी। उन्होंने बताया कि अभी हमने पूरे बिहार के कैंडिडेट्स को बुला लिया था। जिसकी वजह से भीड़ बढ़ गई थी और भर्ती प्रक्रिया में भी परेशानी हो रही थी।’ दरअसल टेटोरियल आर्मी भर्ती प्रक्रिया के 5वें दिन दानापुर के सैनिक चौक स्थित करियप्पा ग्राउंड में एंट्री नहीं मिलने से कैंडिडेट्स ने जमकर हंगामा किया। यहां 1500-2000 क्षमता वाले इस ग्राउंड में 25-30 हजार अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने पहुंच गये। भारी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस हांफती दिखी। वहीं पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। घंटों की मशक्कत के बाद भीड़ पर काबू पाया जा सका।
ये भी पढ़े :”अब डायन की जगह महबूबा और भौजाई लगने लगी”
ये भी पढ़े :काशी की देव दीपावली बन गई यादगार
ये भी पढ़े :मुक्ति के संघर्ष के प्रणेता थे धरती आबा बिरसा मुंडा : गर्वनर
ये भी पढ़े :पाकिस्तान नहीं जाने को लेकर ICC चौंका गई….
ये भी पढ़े :बिहार की सड़कें होंगी चकाचक, इतने करोड़ खर्च करेगी सरकार
ये भी पढ़े :दिन के उजाले में जेलकर्मी को मा’री गो’ली, गुस्साये लोग उतरे सड़क पर
ये भी पढ़े :स्कूल बंद, अगले आदेश ऑनलाइन होंगी कक्षाएं…
ये भी पढ़े :पाकुड़ में गजब का बोल गईं कल्पना सोरेन… देखें वीडियो
ये भी पढ़े :मंइयां सम्मान योजना पर रोक से हाई कोर्ट का इंकार, CM ये पोस्ट कर गये…
ये भी पढ़े :तीन वोट से हार गई भाजपा, नये मेयर का हुआ चुनाव… जानें कौन
ये भी पढ़े :छह थाना ”अशांत” घोषित, अफस्पा लागू… जानें











