बोकारो : दामोदर नदी में बड़ा हादसा हुआ। नहाने गये तीन छात्र नदी की तेज धार में बह गये। घटना की सूचना छात्रों के घरों में पहुंची तो हड़कंप मच गया। चीख-पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। दामोदर नदी घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर छात्रों के परिजन और पुलिस भी पहुंची। डूबे छात्रों की तलाश की जा रही है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि हरला थाना क्षेत्र स्थित भतुआ पंचायत के दामोदर नदी घाट पर रविवार को 9 छात्र नहाने पहुंचे थे। तीन छात्र पहले नदी में नहाने उतरे। देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। दोस्तों को डूबते देख 5 छात्र भाग निकले। वहीं एक छात्र ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद डूबने वाले छात्रों के परिजनों को सूचना दी गई। डूबे छात्रों की पहचान बाघराबेड़ा निवासी शुभम कुमार, सेक्टर 9 निवासी बसंत कुमार और सेक्टर-3E निवासी हर्ष राज के रूप में हुई। तीनों एमजीएम स्कूल में 11वीं के छात्र थे।
Read more:हरियाणा के छोरे ने किया कमाल, गोल्ड जीतने के बाद कही ये बात
Read more:देश को Gold Medal दिलाने के बाद क्या बोले Neeraj Chopra… सुनिये
Read more: BREAKING : टोक्यो ओलंपिक में मिला भारत को पहला गोल्ड
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर बोला- बैग दो नहीं तो शूट कर दूंगा और…
Read more:वकील साहब काट रहे अफसरों के चक्कर, लगा रहे ये गुहार…






