Gumla: गुमला पुलिस ने छापेमारी के दौरान पीएलएफआई के एक लाख के इनामी उग्रवादी बातो तोपनो और अन्य दो उग्रवादियों को दबोच लिया है। दो उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा के सहयोगी बताए जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान मार्टिन भाग निकला। प्रतिबंधित संगठन PLFI के उग्रवादी बातो तोपनो उर्फ बोखा को पुलिस ने उसके गांव टुरुंडू सरना टोली में छापेमारी कर पकड़ा है। कामडारा थाना क्षेत्र के रेड़वां गांव के भालूलता जंगल में उग्रवादी संगठन PLFI का उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा के दो सहयोगियों रेड़वां के चुंवाटोली निवासी घुमन केरकेट्टा व उरुगुटू निवासी गब्रिएल तोपनो को गिरफ्तार कर लिया है।
बातो 2017 से था फरार
बातो वर्ष 2017 से उग्रवादी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। कामडारा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बातो तोपनो बाहर आया हुआ है। एसपी डॉ.एहतेशाम वकारीब ने छापेमारी टीम बनाई। बसिया एसडीपीओ के नेतृत्व में सोमवार की रात छापेमारी की गई। पहले पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की। इसके बाद पुलिस धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी। जब पुलिस बातो के करीब पहुंची तो वह भागने लगा। पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया।
बातो के पास से नहीं मिले हथियार
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बातो तोपनो उर्फ बोखा बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। पुलिस बातो से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा सके।
छापेमारी के दौरान भाग गया मार्टिन केरकेट्टा
दूसरी ओर घुमन औा गब्रियल के पास से दो मोबाइल, लाल रंग का कपड़ा में बने PLFI के बैनर, पर्चा, चंदा रसीद तथा एक बाइक की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेड़वां गांव के भालूलता जंगल में उग्रवादी मार्टिनकेरकेट्टा अपने सात -आठ सहयोगियों के साथ घूम रहा है। एसपी डॉ..एहतेशाम वकारीब ने एक टीम का गठन कर बसिया एसडीपीओ को छापामारी का निर्देश दिया। पुलिस ने सोमवार की शाम करीब पांच बजे भालूलता जंगल में छापामारी की। पुलिस को देखकर हथियारबंद उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा व उसके चार सहयोगी जंगल से भागने में सफल हो गए। अन्य दो सहयोगियों घुमन केरकेट्टा व गब्रिएल तोपनो को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पिया ले गये जिया… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : पलामू में DC रहे IAS अधिकारियों का कटेगा वेतन, जानिये पूरा मामला…












