GAYA : बिहार के गया में शराब पीने के बाद तीन लोगों की जान चली गई। गंभीर हालत में 9 लोगों का इलाज चल रहा है। तीन लोगों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि छह लोगों को आमस अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना आमस थाना क्षेत्र के पथरा गांव की है। बताया जा रहा है कि 14 मई को एक शादी थी। इसके बाद भी कई मेहमान रुके हुए थे। गुजरे सोमवार को सबने शराब पी थी। थोड़ा देर बाद सबकी तबीयत खराब होने लगी। सभी को अस्पताल में में भर्ती कराया गया। इसी दौरम्यान 3 की मौत हो गई। मृतकों में 26 वर्षीय अमर पासवान और 43 वर्षीय अर्जुन प्रसाद शामिल हैं। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे। तीसरे शख्स राहुल कुमार की मौत हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सबने सोमवार को शराब पी थी। शाम होते-होते पेट दर्द और उल्टी होने लगी।
गांव से ही मंगाई गई थी देसी शराब
बताया जा रहा है कि गांव से ही देसी शराब मंगाई गई थी। परिवार के कई सदस्यों ने शराब पी थी। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीजों का डॉक्टरों के द्वारा आइकॉन टेस्ट कराया जा रहा है। भर्ती होमगार्ड जवान इंद्रदेव पासवान ने बताया कि अमर पासवान द्वारा भट्टी से शराब मंगाई गई थी। लगभग 18 से 20 लोगों ने दारू पी थी। उसकी ड्यूटी आमस हॉस्पिटल में है। घटनास्थल से आमस थाने के पास में ही है। कहा कि उसने सिर्फ एक ग्लास ही शराब पी थी। घटना के बाद आमस थाने की पुलिस ने पथरा गांव में छापेमारी की।
Read More : “सईया जी दिल्ली जाये ना देबो”… धमाल मचा रहा Akshara Singh का यह गाना, देखें वीडियो
Read More : ईडी ने विशाल चौधरी को लिया हिरासत में, 6 करोड़ से ज्यादा कैश मिलने की खबर
Read More : कम बिजली खर्च कर चलाएं AC, बस इस डिवाइस की है जरूरत
Read More : इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ इंडियन मार्केट में जल्द वापस होगा ये Brand
Read More : शादीशुदा महिला से इश्क के चक्कर में मारा गया ठेकेदार, देखें…
Read More : गैंगस्टर थापा आर्म्स एक्ट में, मटकाबाज आनंद गांजा-चरस बेचने में गया जेल… देखें वीडियो
Read More : सिलेबस पूरा नहीं, निकल गया एग्जाम का डेट, जोरदार हंगामा, देखें…
Read More : हाजत में मिली मंत्री की डेड बॉडी, ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर… देखें
Read More : पूजा मैडम उगल रही राज ! ईडी ने रांची में 6 और बिहार के कई ठिकानों पर मारा रेड








