spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग में ऑन द स्पॉट निपटा डाले 28163 अर्जी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Hazaribagh : आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तहत लगे शिविर में अबतक 96163 आवेदन मिले, इनमें से 28163 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निवारण किया गया। वहीं 247 आवेदनों को निरस्त करते हुये उसे प्रक्रियाधीन रखा गया है। हजारीबाग जिला प्रशासन द्वारा आज आयोजित शिविर में कई गांव के लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा। इनमें पुराना इचाक, बरकट्ठा के चेचकपी, बरही के दुलमाहा, बड़कागांव के बादम, केरेडारी के मर्रीकला, कटकमसांडी के कंचनपुर, विष्णुगढ़ के बकसपुरा, सदर हजारीबाग के मोरांगी, चौपारण के पांडेयबारा, चुरचू एवं चरही गांव शामिल हैं।
शिविरों में अबतक अबुआ आवास के 55207 आवेदन, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के 2884, सर्वजन पेंशन के 2491, मुख्यमंत्री पशुधन के 2032, बिरसा सिंचाई कूप संर्वधन योजना के 577, गुरूजी क्रेडिट योजना के 1075, मनरेगा के 1939, लगान रसीद के 856, केसीसी- 625, भूमि म्यूटेशन के 223, राशनकार्ड संशोधन 728, जाति प्रमाण पत्र 575, आय प्रमाण पत्र 483,  जन्म प्रमाण पत्र 162, भू अभिलेख में सुधार 201, आयुष्मान कार्ड के 218 आवेदन ग्रामीणों दिये गये।

परिसंपत्तियों का वितरण

शिविरों में  8746 मिले आवेदनों पर 8375 कंबलों का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया। वहीं, मिले 8873 आवेदनों पर 8201 लाभुकों को धोती, साड़ी एवं लूंगी दी गई। शिविर में आये लोगों का मुफ्त में इलाज और उन्हें दवाईयां दी गई।

11 दिसंबर को यहां लगेगा शिविर

आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार के तहत 11 दिसंबर को भी शिविर लगाये जायेंगे। जिनमें ईचाक प्रखण्ड के बरकाकला, बरकट्ठा प्रखण्ड के बरकट्ठा दक्षिणी, बरही प्रखण्ड के कोल्हुआकला, बड़कागॉंव प्रखण्ड के हरली, कटकमसाण्डी प्रखण्ड के पेलावल दक्षिणी, विष्णुगढ़ प्रखण्ड के मड़मो, सदर हजारीबाग प्रखण्ड के भेलवारा, चौपारण प्रखण्ड के पडरिया, चलकुशा प्रखण्ड के सलैयडीह, टाटीझरिया प्रखंड के बेड़म पंचायत में शिविर लगाकर आमजनों को योजनाओं से जोड़ा जायेगा।

इसे भी पढ़ें : ISM में दनादन पहुंचने लगी एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड

इसे भी पढ़ें : दिग्गज कॉमेडियन ने दुनिया को कहा अलविदा… जानें

इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : दौलतमंद धीरज साहू के ठिकानों पर चौथे दिन भी IT सर्वे जारी

इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें

इसे भी पढ़ें : ”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

NEET परीक्षा से पहले Telegram बैन, हाईकोर्ट पहुंची कंपनी…

Delhi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम और...