spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

26/11 Terrorist day :भारतीय-अमेरिकियों ने कहा- ‘हमें न्याय चाहिए’

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क: अमरीका में भारतीय-अमेरिकी मूल के लोग गुरुवार को कैपिटोल हिल के बाहर एकत्रित हुए। 26/11 मुंबई आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान विरोधी बैनर हाथ में लेकर लोगों ने ‘हमें न्याय चाहिए’ नारे को बुलंद किया। श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित लोगों ने कहा कि 12 साल बीत जाने के बाद भी पाकिस्तान ने आज भी दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है। दोषी पाकिस्तान में खुला घूम रहे हैं।

कम्युनिटी एक्टिविस्ट कृष्णा रेड्डी ने कहा, “हम 26/11 की बरसी पर यहां आए हैं। जब पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई में घुसकर निर्दोष लोगों की हत्या की थी, उसमें 6 अमरीकी भी थे। आतंकियों ने अमरीकियों के पासपोर्ट देखे और उन्हें मार दिया। यूएस इंटेलीजेंस को पता है कि ऐसा हुआ था और यह पाकिस्तान के इंटेलीजेंस से सीधे नियंत्रित किया जा रहा था।”

इसे भी पढ़ें :युवक ने दशमफॉल में लगाई छलांग, पर्यटक मित्रों ने ऐसे बचाई जान

नहीं दी जाए आर्थिक मदद

एक अन्य एक्टिविस्ट महिंद्रा सापा ने कहा, हम अमरीकी सरकार को यह याद दिलाने के लिए एकत्रित हुए हैं कि इस नृशंस आतंकी घटना को 12 साल पूरे हो चुके हैं। हम इस उम्मीद में इकट्ठे हुए हैं कि नया प्रशासन हमें न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। कृष्णा ने कहा, मैं प्रशासन से अपील करना चाहूंगी कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान को किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद न दी जाए, जब तक पाकिस्तान इन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई न करे और पीड़ितों को न्याय न मिल जाए।

इसे भी पढ़ें :Corona Vaccine : भारत व चीन शुरू कर सकते हैं स्‍पुतनिक-5 का प्रोडक्‍शन

सबूतों की कमी का हवाला देकर कार्रवाई से टालमटोल

इसके पहले भारतीय अमरीकियों के इस समूह ने एक डिजिटल मोबाइल बिलबोर्ड ट्रक स्पॉन्सर किया, जिस पर लिखा था, हम न्याय की मांग करते हैं। इसे पाकिस्तानी और तुर्की एंबेसी के बाहर देखा गया था। भारतीय सरकार के साथ ही अमरीकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने भी अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि पाकिस्तान दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने में सबूतों की कमी का हवाला देकर टाल मटोल करता रहता है।

इसे भी पढ़ें :कम लागत में करनी है अच्‍छी कमाई तो ऐसे करें Mushroom की खेती

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...