बोकारो : तेलमच्चो पुल 4 और 5 दिसंबर को बंद रहेगा। इस दौरान Pool की मरम्मत की जाएगी। इसकी जगह लोग दो दिन के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में डिगवाडीह से होते हुए मोहलबनी स्थित बिरसा पुल से चंदनकियारी चास मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
Pool पर लोड का टेस्ट होगा
इस संबंध में उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 32 के राजगंज-चास प्रक्षेत्र में दामोदर नदी पर अवस्थित तेलमच्चो पुल की मरम्मत और लोड टेस्टिंग कार्य किया जाएगा। इसलिए 4 और 5 दिसंबर 2020 तक यातायात को बंद रखा जाएगा।
इसे भी पढ़ें : #LaluPrasad : जुगाड़ के चक्कर में करा ली फजीहत
इस मार्ग का भी उपयोग कर सकते हैं लोग
उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग के रूप में डिगवाडीह से मोहलबनी होते हुए चंदनकियारी चास मार्ग के साथ-साथ महुदा मोड़ से आगे तेलमच्चो ग्राम के दाहिने चंद्रपुरा की ओर जाने वाले मार्ग का गंतव्य की ओर जाने के लिए लोग उपयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : जेल से फोन का इस्तेमाल करने पर लालू के खिलाफ PIL






