spot_img
spot_img
spot_img

Chatra : बकाया मानदेय भुतगान को लेकर अनुबंधित कर्मियों का हंगामा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चतरा : बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर दैनिक वेतन भोगी अनुबंधित कर्मियों ने बुधवार को वन परिसर में जमकर हंगामा किया। वरीय वन अधिकारियों पर बकाया मानदेय भुगतान में पक्षपात का आरोप लगाते हुए आंदोलित कर्मियों ने सीएफ व डीएफओ कार्यालय के समीप जमकर नारेबाजी भी की। हंगामा कर रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मियों ने बताया कि अप्रैल महीने से अब तक उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। जिसके कारण न सिर्फ पर्व और त्योहार उनका फीका रहा, बल्कि आज आर्थिक संकट से जूझ रहे उनके और उनके परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति खड़ी हो गई है।

इसे भी पढ़ें : लालू का जुगाड़ ! कोरोना हो गया, एबसेंट हो जाओ… ऑडियो Viral

कर्मियों ने कहा कि वन संरक्षक ने त्योहार से पहले वरीय अधिकारियों से पत्राचार कर सरकारी कर्मियों का वेतन भुगतान करा दिया है। लेकिन दिन दैनिक वेतन भोगी अनुबंधित कर्मियों के लिए अब तक कोई पहल नहीं की गई है। अधिकारियों के प्रति अनुबंधित वन कर्मियों में आक्रोश है। कहा कि जबतक उन्हें बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हो जाता तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आज धरना प्रदर्शन के साथ आंदोलन की शुरूआत की गई है। जरूरत पड़ी तो चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

DFO का खाली है पद, इस कारण लंबित है भुगतान

इधर प्रभारी डीएफओ ने कहा कि लंबे समय से साउथ डिवीजन में डीएफओ का पद खाली है। जिसके कारण मानदेय भुगतान लंबित है। सरकार को मामले में लिखा जा चुका है। जल्द ही बकाया मानदेय का भुगतान करा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : चाईबासा नरसंहार मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां-बाप के साये से वंचित प्रीति को कॉलेज ने लिया गोद, अब नहीं रूकेगी पढ़ाई…

Chatra : चतरा के सिमरिया इंटर कॉलेज ने बेलगड्डा...

चतरा के हड़गड़ी जंगल में मुठभेड़, फिर क्या हुआ… जानें

Chatra : चतरा से अगवा कर लिये 6 लोगों...

चतरा से बिहार भेजी जा रही थी शराब, कार से मिली 408 बोतल…

Chatra : झारखंड से बिहार तक फैले अवैध शराब...

चतरा में यह बड़ा तस्कर धरा गया…

Chatra : चतरा की गिद्धौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...