रांची : मां की डांट से परेशान एक युवक आत्महत्या करने दशमफॉल पहुंच गया। मगर पर्यटक मित्रों ने उसे बचा लिया। पर्यटक मित्रों ने उसे बचाकर दशमफॉम पुलिस के हवाले कर दिया। दशमफॉल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
इसे भी पढ़ें : #LaluPrasad : जुगाड़ के चक्कर में करा ली फजीहत
पूछताछ में युवक ने अपना नाम आदिल अमन नामकुम थाना क्षेत्र के कांटाटोली, मौलाना आजाद बस्ती का रहने वाला बताया। उसने बताया कि कोरोना के कारण काम बंद है। जिस कारण वह घर पर ही रह रहा था। काम नहीं करने के कारण मां हमेशा उसे डांटते रहती थी, जिससे परेशान होकर उसने दो दिन पहले ही घर छोड़ दिया था और गुरुवार की सुबह 10:15 बजे वह सुसाइड करने के लिए दशमफॉल पहुंच गया।
इसे भी पढ़ें : जेल से फोन का इस्तेमाल करने पर लालू के खिलाफ PIL
आदिल को पर्यटक मित्रों ने डेंजर जोन की तरफ जाते हुए देखा। जिसके बाद पर्यटक मित्र भी उसके पीछे गए। अचानक से आदिल ने खाई वाले रास्ते में जान देने के लिए पानी में छलांग लगा दी, मगर उसका पीछा कर रहे पर्यटक मित्रों ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर उसे सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक से उसके बारे में जानकारी लेकर परिजनों और नामकुम थाना को सूचना दे दी। पुलिस आदिल से सुसाइड करने के लिए कारणों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें : लालू का जुगाड़ ! कोरोना हो गया, एबसेंट हो जाओ… ऑडियो Viral






