गढ़वा : एंटी करप्शन ब्यूरो- ACB की टीम ने की बड़ी कार्रवाई। पंचायत सेवक को पांच हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। मामला गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र की जनेवा पंचायत का है। यहां के पंचायत सेवक ने योजना के काम में रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत ACB टीम को मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने पंचायत सेवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
इंदिरा आवास के काम में घूस मांगी
पंचायत के सरईडीह गांव निवासी 23 वर्षीय रोहित सिंह ने एसीबी से इंदिरा आवास योजना मद की राशि की भुगतान के लिए पंचायत सेवक पर 5000 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। आरोप लगाया कि उसकी दादी मानमती देवी के नाम से अतिरिक्त इंदिरा आवास योजना की स्वीकृति मिली थी। इंदिरा आवास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उक्त कार्य के लिए अग्रिम के तौर पर 24 हजार रुपए का भुगतान हुआ है।
बकाया राशि के भुगतान के लिए पंचायत सेवक सुनील से मिला। उस दौरान उसने बकाया राशि का भुगतान के लिए पांच हजार रुपए की मांग की। उससे काफी अनुरोध किया पर बगैर रिश्वत दिए वह भुगतान के लिए तैयार नहीं था। शिकायतकर्ता के आवेदन के आलोक में जब एसीबी की ओर से जांच की गई तो शिकायत की पुष्टि हुई। जांच के क्रम में ही पंचायत सेवक ने शिकायतकर्ता से चार हजार रुपए पर सहमति जताई। उसके बाद धावादल का गठन किया गया। उसके बाद धावादल की टीम शुक्रवार को जनेवा पंचायत के आरोपी पंचायत सेवक को जैसे ही रिश्वत की राशि के साथ रंगेहाथ पकड़ा।
इसे भी पढ़ें : झारखंड का “गुलाम-ए-मुस्तफा”
इसे भी पढ़ें : …और फौजी ने चुनी मौत की पोस्टिंग










